एक व्यक्ति, दो पहचान, मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी

बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान एक व्यक्ति के पास दो वोटर ID मिलने पर आयोग ने जांच शुरू की है।

Share This Article:

पटना: बिहार में मतदाता सूची में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान एक ही व्यक्ति के पास दो-दो मतदाता पहचान पत्र (ईपिक) होने के मामले उजागर हो रहे हैं। चुनाव आयोग ने इसे बेहद गंभीरता से लिया है। यह दो आधार कार्ड रखने जितना ही गंभीर अपराध है, जिसके लिए जुर्माना और जेल की सजा दोनों हो सकती हैं।चुनाव आयोग इस मामले को लेकर गंभीर है और एसआईआर की लगातार निगरानी कर रहा है। आयोग हर शिकायत और गलत जानकारी की जाँच कर रहा है।

क्या है एसआईआर की प्रक्रिया:-

  • पहला चरण
    एसआईआर के तहत पहले चरण में, गणना फॉर्म का वितरण और उन्हें वापस लेने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
  • दूसरा चरण
    अब दूसरे चरण में, दावा और आपत्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस चरण में लोग मतदाता सूची में सुधार के लिए अपनी आपत्ति या सुझाव दे सकते हैं।

चुनाव आयोग का कहना है कि दो मतदाता पहचान पत्र रखने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कदम मतदाता सूची को त्रुटिहीन और पारदर्शी बनाने के लिए उठाया गया है।

Usha Mehta

ushamehta0013@gmail.com

NewG India का सबसे युवा चेहरा, दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद IGNOU और ABP न्यूज़ नेटवर्क जैसे संस्थानों में इंटर्नशिप की। सोशल और कॉमर्स विषयों की गहरी समझ हैं कलम के साथ आवाज में भी धार हैं। NewG India में बतौर कंटेंट डेवलपर व एंकर अपनी जिम्मेदारी उषा मेहता बखूबी निभा रही हैं ।

https://newgindia.com/author/usha/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.