आठवीं पत्नी से मारपीट पड़ी भारी

अनीसाबाद की एक महिला को गांव में पंचायत बुलाने के दौरान अपने पति (राकेश) की सात शादियां के बारे में पता चला।

Share This Article:

पटना: बिहार की राजधानी पटना की एक महिला के लिए शादी का सपना तब टूट गया जब उसे पता चला कि उसके पति ने उससे आठवीं शादी की है। अनीसाबाद की इस महिला की शादी 14 दिसंबर, 2024 को हुई थी, लेकिन अगले ही दिन से पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब मामला पंचायत में पहुंचा, तो गांव वालों ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि यह शख्स पहले ही सात शादियां कर चुका है। अब यह पीड़िता न्याय की आस में बिहार राज्य महिला आयोग के चक्कर लगा रही है।

यह मामला अनीसाबाद की एक महिला से जुड़ा है, जिसने 2 जुलाई को बिहार राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने अपने पति पर उससे आठवीं शादी करने का आरोप लगाया है। आयोग ने 14 जुलाई और 4 अगस्त को सुनवाई की तारीखें तय की थीं, लेकिन दोनों ही बार पति राकेश कुमार सुनवाई में नहीं आया। अब, महिला आयोग ने कैमूर एसपी को पत्र लिखकर इस मामले की जांच के आदेश देने को कहा है। अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी।

मारपीट और जलाकर मारने की कोशिश
पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी 14 दिसंबर, 2024 को मोहनियां, कैमूर के राकेश कुमार से हुई थी। राकेश पेशे से फोटो स्टेट की दुकान चलाता है। शादी के अगले दिन ही महिला के साथ मारपीट शुरू हो गई। 12 जनवरी, 2024 को तो उसे जलाकर मारने की भी कोशिश की गई। इसके बाद, गांव में पंचायत बुलाई गई, जहां गांव वालों ने बताया कि राकेश की पहले ही सात शादियां हो चुकी हैं।

मोहनियां थाने में भी दर्ज है मामला
पीड़ित महिला ने बताया कि पति की सात शादियों के बारे में पता चलने के बाद उसने मोहनियां थाने में मामला दर्ज कराया था, लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब, वह न्याय के लिए बिहार राज्य महिला आयोग के पास आई है। रिपोर्ट के अनुसार,महिला ने पत्रकारिता का कोर्स भी किया हुआ है।

Sakshi Pal

sakshipal8700@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.