कुलगाम में मुठभेड़ तीसरे दिन भी जारी, तीन आतंकवादी ढेर

कुलगाम में आतंकियों पर सुरक्षाबल कहर बनकर टूट पड़े हैं। शुक्रवार से जारी इस भीषण मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकवादियों को ढेर किया जा चुका है।

Share This Article:

कुलगाम: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने तीसरे दिन भी आतंकवादियों के खिलाफ मोर्चा संभाले रखा है। शुक्रवार से अखल देवसर इलाके में जारी इस मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकवादी मारे जा चुके हैं।

ऑपरेशन
आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी थी। पिछले तीन दिनों से जारी इस मुठभेड़ में, पहले दो दिनों में दो आतंकवादियों को मार गिराया। बाद में, रविवार को रात भर चली गोलीबारी में एक और आतंकवादी ढेर हो गया, जिससे मारे गए आतंकवादियों की कुल संख्या तीन हो गई।

संयुक्त अभियान
यह एक बड़ा संयुक्त अभियान है, जिसमें भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और विशेष अभियान समूह (SOG) के जवान शामिल हैं। सुरक्षाबल आतंकवादियों पर कहर बनकर टूट पड़े हैं और उन्हें लगातार मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

चिनार कोर का बयान
भारतीय सेना की चिनार कोर ने इस ऑपरेशन के बारे में सोशल मीडिया साइट ‘X’ पर लिखा है, “ऑपरेशन अखल, कुलगाम में रात भर रुक-रुककर लेकिन भीषण गोलीबारी जारी रही। हमारे सतर्क जवानों ने संतुलित और तुरंत कार्रवाई करते हुए आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। एक आतंकी मारा गया है। ऑपरेशन अभी भी जारी है।”
सुरक्षाबलों का कहना है कि यह ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक इलाके में छिपे हुए सभी आतंकवादियों को मार गिराया नहीं जाता। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है।

यह भी पढ़े:

Sakshi Pal

sakshipal8700@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.