रायशुमारी से तैयार होगी पीएम मोदी की 15 अगस्त की स्पीच, मांगी राय

79वें स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने आम लोगों से अपील की है कि वह MyGov पोर्टल पर अपने विचार और सुझाव साझा करें। इसे पीएम भाषण में शामिल करेंगे।

Share This Article:

नई दिल्ली: हर 15 अगस्त को देश की नजर दिल्ली के लाल किला पर टिकीं होती हैं। सभी प्रधानमंत्री का भाषण और ध्वजारोहण देखने के लिए बेताब रहते हैं। प्रधानमंत्री के भाषण की हर लाइन को जैसे कोई बड़े मुद्दे पर बात कहने वाले हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस बार प्रधानमंत्री लाल किला से आपकी बात भी कह सकते हैं। जी हां, यह सच है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार लगातार 12वीं बार लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे। इसके लिए पीएम मोदी ने अपने भाषण में मुद्दों को शामिल करने के लिए जनता से सुझाव मांगे हैं। यानी इस बार 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला से पीएम मोदी जो भाषण देंगे उसे जनता के सुझाव से तैयार किया जाएगा।
जैसे-जैसे भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की ओर बढ़ रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर सीधा संवाद करने की पहल की है। हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से दिए जाने वाले अपने भाषण के लिए जनता से विचार और सुझाव मांगे हैं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर अपील करते हुए कहा कि वे इस साल के स्वतंत्रता दिवस संबोधन में जनभावनाओं को प्रतिबिंबित होते देखना चाहते हैं। नागरिक अपने सुझाव MyGov पोर्टल या NaMo ऐप के ओपन फोरम में भेज सकते हैं।

तैयारियों के बीच पीएम मोदी का आह्वान
भारत 15 अगस्त 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर जुड़ने की पहल की है। उन्होंने नागरिकों से 15 अगस्त को लाल किले से दिए जाने वाले अपने संबोधन के लिए विचार और सुझाव साझा करने का आह्वान किया है।

पीएम ने एक्स पर जनता से की बात
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक संदेश साझा करते हुए कहा, जैसे-जैसे हम इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस के निकट पहुंच रहे हैं, मैं अपने साथी भारतीयों के विचार सुनने के लिए उत्सुक हूं! आप इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस भाषण में किन विषयों या विचारों को प्रतिबिंबित होते देखना चाहेंगे? MyGov और NaMo ऐप के ओपन फ़ोरम पर अपने विचार साझा करें…”

MyGov और NaMo ऐप के जरिए जुड़ने का मौका
पीएम मोदी का यह कदम जनभागीदारी (जनता की भागीदारी) को बढ़ावा देने की दिशा में एक और प्रयास है। नागरिक अपने विचार और सुझाव MyGov पोर्टल या NaMo ऐप के ओपन फोरम सेक्शन में जाकर साझा कर सकते हैं। इससे पहले भी पीएम मोदी ने हर साल अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण में जनता के विचारों को जगह दी है. इनमें युवाओं से जुड़े मुद्दे महिला सशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण और जल संरक्षण शामिल हैं.

जनता की आवाज, पीएम की जुबान
प्रधानमंत्री मोदी का यह संवादात्मक रवैया पिछले कई वर्षों से चर्चा में रहा है, जहां वह “मन की बात” और स्वतंत्रता दिवस जैसे अहम अवसरों पर जनता से सीधे जुड़ने का प्रयास करते हैं। इस बार भी देश की नब्ज को भाषण में शामिल करने के लिए हर वर्ग, हर आयु और हर कोने से सुझाव मांगे गए हैं।

कैसे दें अपने सुझाव
MyGov वेबसाइट पर लॉग इन करें: इस वेबसाइट या फिर NaMo App डाउनलोड करें और Open Forum में जाकर विचार साझा करना होगा। इसके अलावा, अपने विचारों को संक्षेप में, स्पष्ट भाषा में और राष्ट्रहित से जुड़ी प्राथमिकताओं पर केंद्रित रखें। अगर आपके मन में कोई विचार, समस्या या सुझाव है जो पूरे देश से साझा किया जाना चाहिए, तो यह सुनहरा अवसर है, आपका विचार, पीएम की जुबान बन सकता है।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.