नई दिल्ली: फ्रेंडशिप डे 2025 (Friendship Day 2025) के मौके पर दोस्ती के रिश्ते को और खास बनाने के लिए कुछ शानदार बॉलीवुड फिल्में देखें, जो दोस्तों के बीच के अनमोल बंधन को दर्शाती हैं। ऐसी फिल्में न केवल आपका मनोरंजन करेगी, बल्कि दोस्ती के महत्व गहराई को भी दर्शाता हैं। आइए, जानते हैं उन फिल्मों की लिस्ट, जो आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने दोस्तों के साथ देख सकते हैं।
शोले: दोस्ती की अमर कहानी
‘शोले‘ में जय और वीरू की दोस्ती ने हर दिल को छुआ। धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की जोड़ी ने इस फिल्म को एक आइकॉनिक बनाया। यह फिल्म दोस्ती, बलिदान और रोमांच का मिश्रण है। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
दिल चाहता है: यंग दोस्ती का जादू
‘दिल चाहता है’ तीन दोस्तों की कहानी है, जो जिंदगी के उतार-चढ़ाव से गुजरते हैं। आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना की केमिस्ट्री इस फिल्म की जान है। इसे नेटफ्लिक्स पर देखें।
रॉक ऑन: सपनों को जोड़ने वाली दोस्ती
‘रॉक ऑन’ में चार दोस्त अपने म्यूजिकल बैंड को दोबारा जीवंत करते हैं। फरहान अख्तर और अर्जुन रामपाल की यह फिल्म दोस्ती और जुनून को दर्शाती है। इसे प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
मुन्ना भाई एमबीबीएस: सच्चे यारों की कहानी
संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ में दोस्ती की मिसाल पेश करती है। यह फिल्म हंसी और इमोशन्स से भरी है। प्राइम वीडियो पर उपलब्ध।
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा: जिंदगी जीने का सबक
‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ में तीन दोस्त स्पेन की सैर पर निकलते हैं और जिंदगी के मायने समझते हैं। ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल की यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर है।
छिछोरे: कॉलेज की यादें
‘छिछोरे’ कॉलेज लाइफ और दोस्ती की कहानी है, जो हंसी और आंसुओं से भरी है। सुशांत सिंह राजपूत की यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है।



