गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार स्थित मोहनापुर में तेंदुआ दिखने की सूचना के बाद लोग दहशत में हैं। तेंदुआ के दो महिलाओं पर हमला कर घायल कर दिया है। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग हाथों में लाठियां डंडा लेकर खुद के बचाव में जुटे हुए हैं। जैसे ही इसकी सूचना वन विभाग की टीम को मिली टीम रेस्क्यू के लिए क्षेत्र में पहुंच गई है। वहीं चिडिय़ाघर के डॉक्टर योगेश प्रताप सिंह भी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं।
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार सोमवार तडक़े मोहनपुर क्षेत्र के कुछ इलाकों में तेंदुए के देखने की खबर के बाद हडक़ंप मच गया। इसी बीच सुबह सावन का सोमवार होने की वजह से महिला भगवान शंकर को जल देने के लिए भी निकली थी। इसी बीच दो महिलाओं पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस हमले में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
तेंदुआ को जहां देखा गया था, वह इलाका तीन वार्डों के बीच में आता है। इस बारे में क्षेत्र के पार्षद राम गति, राजेश कुमार और वार्ड नंबर 23 के पार्षद चंद्रभान प्रजापति का कहना है कि मोहनपुर क्षेत्र में तेंदुआ के देखने के बाद हम लोग सक्रिय हो गए। तुलसीपुरम, काशीपुरम सहित मोहनापुर के डिवाइन पब्लिक स्कूल के आसपास उसके देखे जाने की खबर मिली थी। तत्काल वन विभाग की टीम को सूचित किया गया। इसी बीच दो महिलाओं के घायल होने की भी सूचना मिली है। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू कर दिया है। लोग दशक में है, लेकिन जल्द ही तेंदुआ को काबू किया जाएगा।
इस बारे में जू के डॉक्टर योगेश प्रताप सिंह का कहना है कि वन विभाग और चिडिय़ाघर की टीम संयुक्त रूप से अभियान चला रही है। सर्च ऑपरेशन जारी है।



