England Tour में Gill की कप्तानी पर सवाल, 2 खिलाड़ियों ने बढ़ाई टेंशन

इंग्लैंड दौरे पर शुभमन गिल की कप्तानी की शुरुआत उम्मीद के विपरीत रही है। पहले तीन टेस्ट मैचों में टीम इंडिया को दो में हार का सामना करना पड़ा, जबकि सिर्फ एक में जीत मिली।

Share This Article:

नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) के लिए इंग्लैंड दौरा (England vs India) अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। मैनचेस्टर टेस्ट (Manchester Test) फिलहाल जारी है, लेकिन पहले तीन मुकाबलों में से सिर्फ एक में मिली जीत के बाद सीरीज पर पकड़ कमजोर हो गई है।
अगर मौजूदा मैच में भी परिणाम भारत के पक्ष में नहीं आता, तो बतौर कप्तान गिल की शुरुआत एक हार के साथ दर्ज होगी।टीम के कमजोर प्रदर्शन के पीछे रणनीति की कुछ खामियों के अलावा दो खिलाड़ियों की विफलता भी चर्चा का विषय बनी हुई है। माना जा रहा है कि कप्तान गिल भविष्य में इन दोनों को मौका देने से परहेज कर सकते हैं।

करुण नायर की नाकामी बनी सिरदर्द
करीब आठ साल बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले करुण नायर (Karun Nair) को इस सीरीज में नई शुरुआत करने का सुनहरा अवसर मिला। हालांकि तीन मैचों में मात्र 131 रन और एक बार शून्य पर आउट होकर उन्होंने निराश किया। उनकी औसत 21 और स्ट्राइक रेट 52 जैसी रही। नतीजा यह हुआ कि मैनचेस्टर टेस्ट से पहले उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन को शामिल किया गया।
हालांकि घरेलू क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड संतोषजनक रहा है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिले इस बड़े मौके को भुनाने में उनकी असफलता ने उनके भविष्य को अनिश्चित बना दिया है।

प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाजी बनी सवालिया निशान
दूसरे खिलाड़ी प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) को भी कप्तान गिल (Shubman Gill) ने मौका दिया। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के चलते वह चयनकर्ताओं की नजरों में आए, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में वह अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके। दो मैचों में उन्होंने 62 ओवर में केवल 6 विकेट लिए और 331 रन लुटाए। उनकी इकॉनमी रेट 5 से ऊपर रही, जो टेस्ट प्रारूप में स्वीकार्य नहीं मानी जाती।
अब तक के करियर में प्रसिद्ध ने पांच टेस्ट में 14 विकेट लिए हैं, लेकिन लगातार महंगे साबित हो रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कप्तान गिल अगली सीरीज में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रख सकते हैं।

आगे की रणनीति पर नजरें
भारतीय टीम (Team India) फिलहाल पुनर्निर्माण के दौर से गुजर रही है और शुभमन गिल को कप्तान के तौर पर भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है। ऐसे में टीम चयन में बदलाव और प्रयोग जरूरी हो गए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन एक बार फिर यह सवाल उठता है कि क्या अनुभव से ज्यादा फॉर्म को तवज्जो दी जानी चाहिए?

Aprajita Sharan

aprajitasharan@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.