बख्तियारपुर: नीतीश की जन्मभूमि में निशाने पर नहीं लगा तीर

गंगा नदी के किनारे बसा बख्तियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-31) और रेलवे नेटवर्क से अच्छी तरह जुड़ा है। यह क्षेत्र कृषि, व्यापार और आवागमन के लिए महत्वपूर्ण है।

Share This Article:

पटना: बख्तियारपुर विधानसभा सीट पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र का वह हिस्सा है, जो बिहार की राजधानी पटना के निकट है। यह क्षेत्र गंगा नदी के किनारे बसा है, जिसके कारण यह कृषि और व्यापार के लिए महत्वपूर्ण है। खास बात यह कि बख्तियारपुर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जन्मभूमि है, लेकिन अभी तक यहां पहले समता पार्टी और अब जनता दल यूनाइटेड ने जीत दर्ज नहीं की है।
1951 में बख्तियारपुर विधानसभा अस्तित्व में आई थी। यहां 1952 में पहला आम चुनाव हुआ था। जिसमें कांग्रेस ने जीत दर्ज कि। अब तक यहां 18 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। वहीं 1952 से 1990 के बीच हुए 11 में से 10 चुनाव कांग्रेस ने जीते, लेकिन उसके बाद से उसका प्रभाव समाप्त हो गया। 2000 के बाद से यहां भाजपा और राजद के बीच कड़ा मुकाबला होता रहा है। दोनों पार्टियों ने अब तक तीन-तीन बार यह सीट जीती है। इसके अलावा संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी ने 1972 में और जनता दल ने 1995 में एक-एक बार विजय प्राप्त की। लेकिन अब भाजपा ने नीतीश कुमार के घर यानी बख्तियारपुर में विधानसभा चुनाव में कमल खिलाने की तैयारी तेज कर दी है। इस बार टिकट दावेदारों में एक नया नाम सबको हैरान कर सकता है। ऐसे में बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र एनडीए के लिए सिर्फ एक सीट नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा की कसौटी बनी हुई है।
पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला बख्तियारपुर विधानसभा अपने पुराने इतिहास और नाम कों लेकर चर्चा में रहता है। इस सीट पर पिछले तीन दशक से भाजपा और राजद के बीच सीधा मुकाबला होता आया है। हालांकि, साल 1995 तक सिर्फ एक बार छोड़कर करीब साढ़े 4 दशक तक कांग्रेस का कब्जा रहा है, लेकिन फिर कांग्रेस इस सीट से ऐसी गायब हुई है कि अब उसका नामोनिशान तक नहीं है।
2000 के बाद से यहां भाजपा और राजद के बीच मुकाबला होता रहा है। दोनों पार्टियों ने अब तक तीन-तीन बार यह सीट जीती है। इसके अलावा संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी ने 1972 में और जनता दल ने 1995 में एक-एक बार विजय प्राप्त की।

कब किसने मारी बाजी 

  • 1952  सुंदरी देवी ( भारतीय कांग्रेस ) 
  • 1957  मोहम्मद शहाबुद्दीन ( भारतीय कांग्रेस )
  • 1962 राम यतन सिंह ( भारतीय कांग्रेस ) 
  • 1967 धर्मवीर सिंह ( भारतीय कांग्रेस  ) 
  • 1969  धर्मवीर सिंह ( भारतीय कांग्रेस )
  • 1972  भोला प्रसाद सिंह ( संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी ) 
  • 1977  भूदेव सिंह  ( भारतीय कांग्रेस ) 
  • 1980 राम लखन सिंह यादव ( भारतीय कांग्रेस ) 
  • 1981 राम जयपाल सिंह यादव (भारतीय कांग्रेस) 
  • 1985 राम जयपाल सिंह यादव (भारतीय कांग्रेस) 
  • 1990 राम जयपाल सिंह यादव (भारतीय कांग्रेस)
  • 1995  ब्रजनंदन यादव चुनाव (जनता दल)
  • 2000 विनोद यादव (भारतीय जनता पार्टी) 
  • 2005 अनिरुद्ध कुमार यादव (राष्ट्रीय जनता दल) 
  • 2010 अनिरुद्ध कुमार यादव (राष्ट्रीय जनता दल) 
  • 2015 रणविजय सिंह यादव (भारतीय जनता पार्टी) 
  • 2020 अनिरुद्ध कुमार यादव (राष्ट्रीय जनता दल) 

जातीय समीकरण
बख्तियारपुर विधानसभा में ग्रामीण मतदाता ज्यादा हैं। खुसरूपुर, दनियावां और बख्तियारपुर ब्लॉक ग्रामीण हैं। वहीं, यहां यादव मतदाताओं का दबदबा है। दोनों पार्टियों की नजर करीब 80 हजार यादव मतदाता पर रहती है। इसके अलावा यहां करीब 40 हजार राजपूत, 30 हजार भूमिहार, 20 हजार मुस्लिम, 15 हजार कुर्मी सहित वैश्य व अन्य अति पिछड़ा समुदाय के वोटर भी निर्णायक भूमिका में रहते हैं।

कुल मतदाता

  • कुल मतदाता :  2.73 लाख
  • पुरुष मतदाता : 1.42 लाख (52.29%)
  • महिला मतदाता: 1.29 लाख (47.39%)
  • ट्रांसजेंडर मतदाता : 7 (0.002%)

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.