नई दिल्ली: लंबे इंतजार के बाद इंग्लैंड दौरे पर करुण नायर (Karun Nair) को एक बार फिर से टीम इंडिया (Team India) का हिस्सा बनने का मौका मिला था। घरेलू क्रिकेट में उनके बल्ले से निकली शानदार पारियों ने उन्हें राष्ट्रीय टीम में वापसी का टिकट दिलाया। हालांकि, मौजूदा सीरीज के शुरुआती तीनों मुकाबलों में उन्हें पूरा मौका मिलने के बावजूद करुण (Karun Nair) अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।
संन्यास की अटकलें तेज, भावुक तस्वीर आई सामने
मैनचेस्टर टेस्ट (Manchester Test) के दौरान करुण नायर को अंतिम एकादश से बाहर कर दिया गया, जिसके बाद उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो भावुक नजर आ रहे हैं और केएल राहुल (KL Rahul) उन्हें ढांढस बंधाते दिख रहे हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि करुण इस मुकाबले के बाद टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट (Karun Nair Retirement) का एलान कर सकते हैं।
श्रेयस अय्यर बन सकते हैं करुण के विकल्प
अगर करुण नायर (Karun Nair) वाकई संन्यास लेते हैं, तो भारतीय टीम मिडिल ऑर्डर की मजबूती के लिए श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को इंग्लैंड भेज सकती है। अय्यर ने अब तक भारत के लिए 14 टेस्ट मैच खेले हैं और 811 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में ही शतक जड़ा था, जो कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला गया था।
इंग्लैंड के खिलाफ भी है अनुभव
श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने कुल 104 रन बनाए हैं। इनमें एक फिफ्टी भी शामिल है। हालांकि, ये दोनों मुकाबले भारतीय सरजमीं पर खेले गए थे। इसके बावजूद, अय्यर की तकनीकी मजबूती और मानसिक संतुलन उन्हें इस चुनौती के लिए उपयुक्त बनाते हैं।
फॉर्म में चल रहे हैं अय्यर, मौका मिलना तय?
अय्यर ने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की ओर से सबसे अधिक रन बनाए थे और IPL में भी उनके नेतृत्व में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) फाइनल तक पहुंची। इन प्रदर्शन के बावजूद उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए नहीं चुना गया था, लेकिन अब करुण के संभावित रिटायरमेंट के बाद उन्हें टीम इंडिया में शामिल किए जाने की पूरी संभावना बन रही है।



