शिव भक्तों के स्वागत के लिए दिल्ली तैयार

दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा का कहना है कि दिल्ली शिवभक्त कांवड़ियों के स्वागत के लिए तैयार है। इस बार सरकार ने कई अभिनव प्रयोग किए हैं। कपिल मिश्रा ने दिल्ली के महापौर के साथ बुधवार अप्सरा बॉर्डर से आईएसबीटी कश्मीरी गेट तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने कहना है कि दिल्ली शिव भक्त कांवड़ियों के स्वागत के लिए तैयार है। कांवड़ शिविरों को मुफ्त बिजली और स्थान उपलब्ध कराने की घोषणा सरकार ने पहले ही कर दी है। वहीं, कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली में मांस की दुकानें बंद रहेंगी। यह दुकानें प्राय: अवैध रूप से संचालित होती हैं।
कपिल मिश्रा के मुताबिक, यह की दुकानें बंद रखने का निर्णय दिल्ली सरकार और नगर निगम ने संयुक्त रूप से लिया है। इससे पहले महापौर राजा इकबाल सिंह के साथ कपिल मिश्रा ने अप्सरा बॉर्डर से आईएसबीटी कश्मीरी गेट तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बात भी की। 
कपिल मिश्रा ने कहा कि सावन शुरू होने से पहले ही कई स्थानों पर कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। 11 जुलाई से कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इस पवित्र यात्रा की भावना को ध्यान में रखते हुए कई फैसले लिए गए हैं। सबका मकसद कांवड़ यात्रा को इस बारे भव्य बनाना है।
उधर, राजा इकबाल सिंह बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोबाइल टॉयलेट्स, स्वास्थ्य जांच शिविर और प्राथमिक चिकित्सा केंद्र कांवड़ शिविरों के निकट स्थापित किए गए हैं, ताकि किसी को असुविधा न हो। इसके अतिरिक्त निगम अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शिविरों के आसपास स्वच्छता व्यवस्था निरंतर बनी रहे तथा डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया रोधी दवाइयों का नियमित छिड़काव किया जाए।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.