नई दिल्ली: महाकुंभ 2025 में माला बेचते हुए अपनी मासूम आंखों से लाखों दिलों को जीतने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा अब एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। शनिवार को उनका पहला म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ रिलीज हुआ, जिसमें वह उत्कर्ष सिंह के साथ नजर आईं। इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।
सफेद लहंगे में छाईं मोनालिसा
‘सादगी’ में मोनालिसा सफेद लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। उनकी आंखों और अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया। गाने के बोल और मोनालिसा-उत्कर्ष की शानदार केमिस्ट्री को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
फैंस बोले- ‘मोना है क्यूट’
गाना रिलीज होते ही यूजर्स ने मोनालिसा की तारीफों के पुल बांध दिए। एक यूजर ने लिखा, “मोना तो हैं ही क्यूट।” वहीं, दूसरे ने कहा, “इसलिए इनका नाम मोनालिसा है, जिस नजरिए से देखो वैसी दिखती हैं।” कुछ ही घंटों में गाने को हजारों व्यूज मिल चुके हैं।
वीडियो पर प्यार लुटाते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘बेस्ट गाना, मोनालिसा के कैरेक्टर पर बेस्ड है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘मोनालिसा ने तो कमाल ही कर दिया! महाकुंभ से वायरल होने के बाद ये म्यूज़िक वीडियो उनकी कला और अंदाज का एक शानदार उदाहरण है। आवाज, अभिनय और एक्सप्रेशन – सब कुछ दिल को छू जाने वाला है। ढेर सारी बधाई और प्यार इस नई शुरुआत के लिए।’
एक और यूजर ने लिखा, ‘ एक और यूजर ने लिखा, ‘बहुत की खूबसूरत गाना है और मोनालिसा की एक्टिंग जबरदस्त है।’ एक और ने लिखा, ‘गाना अच्छा है और मोनालिसा बहुत ही प्यारी लग रही है।’ एक और यूजर लिखा, ‘डायरेक्शन और टाइमिंग धांसू है। म्यूजिक मेलोडी है।’
महाकुंभ से चमकी किस्मत
बता दें कि मोनालिसा मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली हैं। इसी साल जनवरी में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में वो अपनी रोजी रोटी कमाने आई थी। महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा की तस्वीरें वायरल हुई थीं। उनकी कत्थई आंखों ने सोशल मीडिया पर लोगों को दीवाना बना दिया। कुछ समय बाद निर्देशक सनोज मिश्रा ने उन्हें फिल्मों में मौका देने का ऐलान किया, जिसके बाद मोनालिसा रातों-रात स्टार बन गईं। अब ‘सादगी’ के साथ उन्होंने एक्टिंग में डेब्यू कर लिया है और जल्द ही वह फिल्मों में भी नजर आएंगी।


