Shefali Jariwala: कांटा लगा… से रातों-रात स्टार बनीं, 15 साल तक लड़ीं गंभीर बीमारी, 42 की उम्र में निधन

शेफाली जरीवाला का कार्डियक अरेस्ट से निधन । 15 साल की उम्र से थीं गंभीर बीमारी से पीड़ित। 'कांटा लगा' गाने से जबरदस्त शोहरत मिली थी।

Share This Article:

नई दिल्ली: मशहूर अभिनेत्री और बिग बॉस 13 की पूर्व प्रतियोगी शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं। 42 साल की उम्र में शुक्रवार देर रात कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया। खबरों के मुताबिक, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और उन्हें मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके अचानक निधन से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
शेफाली ने अपने करियर की शुरुआत महज 20 साल की उम्र में की थी। उनका पहला म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ रिमिक्स (2002) रिलीज होते ही सुपरहिट हो गया और उन्हें रातोंरात स्टारडम हासिल हुआ। इस गाने की वजह से उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से जाना जाने लगा। इसके बाद उन्होंने बिग बॉस 13, नच बलिए जैसे रियलिटी शोज और कुछ वेब सीरीज में भी काम किया। लेकिन इतनी बड़ी सफलता के बावजूद शेफाली ने ज्यादा प्रोजेक्ट्स में हिस्सा नहीं लिया और इंडस्ट्री से दूरी बनाए रखी। आखिर इसके पीछे की वजह क्या थी?

15 साल तक जूझीं गंभीर बीमारी से
शेफाली ने एक पुराने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह 15 साल की उम्र से एपिलेप्सी (मिर्गी) जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। इस बीमारी ने उनके आत्मविश्वास को प्रभावित किया और कई बार तनाव व चिंता के कारण उनके दौरे बढ़ गए। इस वजह से उन्होंने अपने करियर में ज्यादा काम लेने से परहेज किया। इस बीमारी ने उन्हें मानसिक रूप से भी प्रभावित किया और वह डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। उन्होंने बताया था कि इस स्वास्थ्य स्थिति की वजह से वह अपने करियर को पूरी तरह से आगे नहीं बढ़ा पाईं।
शेफाली जरीवाला ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से लाखों दिलों में जगह बनाई थी, लेकिन उनकी जिंदगी की जंग एक गंभीर बीमारी और कम उम्र में कार्डियक अरेस्ट ने खत्म कर दी। उनके निधन की खबर ने फैंस और इंडस्ट्री को गहरा सदमा पहुंचाया है। उनकी आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट, जिसमें उन्होंने अपने बिग बॉस 13 के सह-प्रतियोगी सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया था, अब वायरल हो रही है।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.