आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुरोध पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-कालका एक्सप्रेस (14331) और दिल्ली-दौलतपुर चौक हिमाचल एक्सप्रेस (14053) के ठहराव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से उत्तर और पश्चिम दिल्ली के लाखों यात्रियों को नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने की अतिरिक्त परेशानी से राहत मिलेगी। साथ ही हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, फतेहगढ़ साहिब और आनंदपुर साहिब की यात्रा पहले से अधिक सुविधाजनक हो जाएगी।

Share This Article:

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की पहल से उत्तर और पश्चिम दिल्ली के लाखों रेल यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री के अनुरोध को स्वीकार करते हुए आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे हिमाचल प्रदेश जाने वाले पर्यटकों के साथ-साथ पंजाब के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी सुगमता रहेगी।

दिल्ली-कालका एक्सप्रेस और दिल्ली-दौलतपुर चौक हिमाचल एक्सप्रेस रुकेंगी

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भेजे अपने पत्र में बताया है कि उनके द्वारा भेजे गए अनुरोध पत्र के संदर्भ में आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। स्वीकृति के अनुसार गाड़ी संख्या 14331 दिल्ली-कालका एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 14053 दिल्ली-दौलतपुर चौक हिमाचल एक्सप्रेस अब आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर भी रुकेंगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार नागरिकों की दैनिक जरूरतों और जनसुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर इन दोनों ट्रेनों के ठहराव से उत्तर व पश्चिम दिल्ली के निवासियों का समय बचेगा, यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी और उन्हें नई दिल्ली या पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक जाने की अतिरिक्त परेशानी से राहत मिलेगी।

देनों ट्रेनों के ठहराव से विभिन्न पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले पर्यटकों को सुविधा होगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली-कालका एक्सप्रेस के आदर्श नगर में ठहरने से कुरुक्षेत्र, चंडीगढ़ और कालका की यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही हिमाचल प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले पर्यटकों के लिए भी यह सुविधा अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। इसी प्रकार दिल्ली-दौलतपुर चौक हिमाचल एक्सप्रेस के ठहराव से कुरुक्षेत्र, फतेहगढ़ साहिब, आनंदपुर साहिब तथा हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। विशेष रूप से श्री फतेहगढ़ साहिब और श्री आनंदपुर साहिब जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों की यात्रा अब उत्तर और पश्चिम दिल्ली के लोगों के लिए पहले की तुलना में अधिक सरल और सुगम हो जाएगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर केंद्र सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर इन दोनों ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.