अयोध्या में विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, विकास परियोजनाओं की दी सौगात

योगी ने बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में 432 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

Share This Article:

डीएचएस ब्यूरो,लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में 432 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

विपक्ष पर निशाना

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने वाले क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करा पाएंगे? यदि नहीं, तो ऐसा क्यों कराया गया था? उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दल आस्था का केवल दिखावा करते हैं, जबकि भाजपा ने अयोध्या को सनातन संस्कृति की पहचान दिलाई है।

दो नगर पंचायतों के नाम बदलने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि भदरसा नगर पंचायत का नाम बदलकर ‘भरतपुर भरतकुंड’ और खिरौनी-सुचित्तागंज नगर पंचायत का नाम ‘मां ज्वाला देवी नगर पंचायत’ रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि भरत जी त्याग, मर्यादा और भाईचारे के प्रतीक हैं।

अयोध्या के विकास कार्यों का किया जिक्र

सीएम योगी ने कहा कि पहले अयोध्या विकास से वंचित थी, लेकिन आज राम मंदिर, महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, आधुनिक सड़कें, घाटों का सौंदर्यीकरण और बेहतर रेल-रोड कनेक्टिविटी के कारण शहर देश-दुनिया में नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर अयोध्या का कायाकल्प किया है।

जनप्रतिनिधियों की भूमिका की सराहना

मुख्यमंत्री ने कहा कि सक्रिय जनप्रतिनिधियों और जनता के सहयोग से विकास कार्य तेजी से आगे बढ़े हैं। कार्यक्रम में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान, रामचंद्र यादव, अभय सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Shivangi Shukla

Shivangi.shukla95512@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.