डॉ. अंबेडकर फेडरेशन में बड़ा बदलाव, प्रो. हंसराज सुमन बने नए अध्यक्ष

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में आयोजित बैठक में Dr. Bhimrao Ambedkar Federation for Social Justice के नेतृत्व में बड़ा फैसला लिया गया।संगठन की आम सभा ने सर्वसम्मति से प्रो. हंसराज सुमन को नया अध्यक्ष चुना। पूर्व अध्यक्ष को लगातार अनुपस्थिति और निष्क्रियता के कारण पद से मुक्त किया गया।

Share This Article:

नई दिल्ली। दिल्ली, रोहिणी सेक्टर-16 में आज आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में Dr. Bhimrao Ambedkar Federation for Social Justice के नेतृत्व में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया। संगठन की आम सभा ने पूर्व अध्यक्ष डॉ. करतार सिंह को उनके पद से मुक्त करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया।

निष्क्रियता के कारण बदलाव किया गया

बताया गया कि लगातार बैठकों में अनुपस्थिति, संगठनात्मक गतिविधियों में निष्क्रियता तथा सदस्यता अभियान और बैंक खाता संचालन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में रुचि न लेने के कारण यह निर्णय लिया गया।बैठक में महासचिव डॉ. राम कुमार त्रेहन द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को सभी सदस्यों ने एकमत से मंजूरी दी।

प्रो. हंसराज सुमन बने नए अध्यक्ष

इसके बाद सर्वसम्मति से देश के जाने-माने शिक्षाविद, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता Prof. Hansraj Suman को संगठन का नया अध्यक्ष चुना गया। सदस्यों ने उनके चयन का स्वागत करते हुए कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन को नई दिशा मिलेगी। नवनियुक्त अध्यक्ष प्रो. हंसराज सुमन ने पद संभालते ही कहा कि संगठन का मुख्य फोकस युवाओं को जोड़ना, शिक्षा के क्षेत्र में काम करना और वंचित वर्ग के बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना होगा। उन्होंने घोषणा की कि संगठन द्वारा निःशुल्क कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम और ड्रॉपआउट बच्चों के लिए सहायता योजनाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, भगवान बुद्ध, कबीर, फुले और सावित्रीबाई फुले के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कार्य करेगा। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नए नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Shivangi Shukla

Shivangi.shukla95512@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.