योगी-केशव के साथ ब्रजेश पाठक के घर लंच करने पहुंचे नितिन नवीन, खाया आम

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को लखनऊ दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्रियों और पार्टी नेताओं के साथ कई अहम बैठकें कीं।

Share This Article:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को लखनऊ दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्रियों और पार्टी नेताओं के साथ कई अहम बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं से भी मुलाकात कर आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की।

खाया आम

दोपहर में नितिन नवीन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ ब्रजेश पाठक के आवास पहुंचे। यहां सभी नेताओं ने एक साथ दोपहर का भोजन किया। भोजन के दौरान ब्रजेश पाठक स्वयं प्लेट में आम लेकर पहुंचे और सभी नेताओं ने चारपाई पर बैठकर आम का स्वाद लिया।

नेताओं से अलग-अलग मुलाकात

इससे पहले नितिन नवीन ने एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं से अलग-अलग मुलाकात की। उन्होंने निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर, अपना दल (एस) से जुड़े आशीष पटेल तथा राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के महासचिव त्रिलोक त्यागी से लगभग 10-10 मिनट बातचीत की।

अपर्णा यादव ने भी नितिन नवीन से मुलाकात की

बैठक के बाद संजय निषाद, ओम प्रकाश राजभर और आशीष पटेल ने बताया कि चर्चा में सीटों के बंटवारे का मुद्दा नहीं उठा। उनके अनुसार, बातचीत का केंद्र वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी और एनडीए को मजबूत बनाने की रणनीति रही। भाजपा नेता अपर्णा यादव ने भी नितिन नवीन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

उत्तर प्रदेश की मौजूदा परिस्थितियों पर चर्चा

इसके अलावा नितिन नवीन ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ भी बैठक की। बैठक में उन्होंने उत्तर प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की स्थिति और विभिन्न सामाजिक एवं जातीय समीकरणों पर चर्चा की। हालांकि, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय कटियार इस बैठक में शामिल नहीं हुए। इस संबंध में पूछे जाने पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कोई टिप्पणी नहीं की।

अपने लखनऊ प्रवास के दौरान नितिन नवीन ने शाम को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ भी मुलाकात की। इसके बाद उनके राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के भारती भवन कार्यालय जाकर संघ पदाधिकारियों से भी चर्चा करने का कार्यक्रम निर्धारित था।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.