आमिर खान ने रचाई तीसरी शादी, गौरी स्प्रैट बनीं दुल्हनिया

Share This Article:

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास पर सादे समारोह में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। इस खास मौके पर उनके परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त मौजूद रहे। समारोह में फिल्म जगत के चुनिंदा लोगों के अलावा राजनीति जगत से भी आमिर के कुछ करीबी शामिल हुए। शनिवार को हुई भारी बारिश के बीच आमिर का घर रोशनी से जगमगा उठा था। 60 वर्ष की उम्र में आमिर खान ने तीसरी बार शादी कर अपने जीवन की नई शुरुआत की।

परिवार रहा मौजूद

बताया जा रहा है कि समारोह में आमिर का परिवार मौजूद था। उनकी बेटी आयरा खान अपने पति नूपुर शिखरे के साथ पहुंचीं, जबकि बेटे जुनैद खान भी नजर आए। इसके अलावा, इरफान पठान, राज ठाकरे और अभिनेता अमीन हाजी के शामिल होने के भी दावे किए जा रहे हैं। आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से 1986 में हुई थी, जो 2002 में खत्म हुई। इसके बाद उन्होंने 2005 में किरण राव से शादी की, लेकिन 2021 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। इन दोनों रिश्तों से आमिर के तीन बच्चे हैं।

Shivangi Shukla

Shivangi.shukla95512@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.