पाकिस्तान के खिलाफ केंद्र का बड़ा एक्शन, 23 आतंकवादी UAPA के तहत घोषित

केंद्र सरकार ने UAPA के तहत पाकिस्तान में मौजूद 23 आतंकवादियों को घोषित किया। NIA को उनकी संपत्ति जब्त करने और फंडिंग पर कार्रवाई की अतिरिक्त शक्ति मिली।

Share This Article:

दिल्ली। केंद्र सरकार ने UAPA के तहत पाकिस्तान में मौजूद 23 आतंकवादियों को आतंकवादी घोषित किया है। गृह मंत्रालय के मुताबिक, ये लोग जैश-ए-मोहम्मद (JeM), लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और अन्य आतंकी संगठनों से जुड़े हैं। इन पर जम्मू-कश्मीर में भर्ती, घुसपैठ, ट्रेनिंग, ड्रोन के जरिए हथियार पहुंचाने और आतंकी हमलों की साजिश रचने के आरोप हैं।

आतंकवादियों की संख्या हुई 80 के पार

सूची में शामिल तीन आतंकवादी हाफिज सईद के करीबी सहयोगी बताए गए हैं। इनमें अब्दुल रऊफ, हाफिज खालिद वलीद और राणा इफ्तिखार के नाम शामिल हैं। इन पर आतंकवादी गतिविधियों की योजना बनाने, फंड जुटाने और युवाओं को आतंकी गतिविधियों के लिए उकसाने का आरोप है। इस कार्रवाई के बाद NIA को इन आतंकवादियों की संपत्ति जब्त करने, फंडिंग रोकने और हथियारों के नेटवर्क पर कार्रवाई करने का अधिकार मिलेगा।2019 में UAPA संशोधन के बाद सरकार को व्यक्तिगत आतंकवादियों को भी आतंकवादी घोषित करने का अधिकार मिला था। 23 नए नाम जुड़ने के बाद UAPA सूची में आतंकवादियों की कुल संख्या 80 हो गई है।

Shivangi Shukla

Shivangi.shukla95512@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.