दिल्ली। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने रेड बुल, पेप्सिको इंडिया, कैम्पा और मॉन्स्टर एनर्जी जैसी कंपनियों को नोटिस जारी किया है।नोटिस में कहा गया है कि इन कंपनियों द्वारा एनर्जी ड्रिंक शब्द और ऐसे दावे (जैसे ऊर्जा बढ़ाना, ध्यान बढ़ाना आदि) इस्तेमाल करना नियमों के अनुसार गलत या भ्रामक हो सकता है। FSSAI का कहना है कि मौजूदा कानूनों में एनर्जी ड्रिंक के लिए कोई स्पष्ट मानक तय नहीं है।यह कार्रवाई उपभोक्ताओं को गुमराह करने से बचाने और लेबलिंग नियमों को सही तरीके से लागू करने के लिए की गई है।



