नई दिल्ली | साल 2022 में आए रियलिटी शो ‘लॉक अप’ के पहले सीजन को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। उस समय कई लोगों ने इसकी तुलना ‘बिग बॉस’ से की थी। अब करीब चार साल बाद यह शो नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है। हालांकि इस बार शो में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पहले सीजन को कंगना रनौत ने होस्ट किया था, लेकिन अब उनकी जगह अभिनेता रितेश देशमुख शो की मेजबानी करते नजर आएंगे।
सुनीता आहूजा की एंट्री ने बढ़ाई चर्चा
इस बार शो में सबसे ज्यादा चर्चा गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की एंट्री को लेकर हो रही है। उनके अलावा कई टीवी और सोशल मीडिया सितारे भी शो का हिस्सा बने हैं। फाइनल कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में श्रेया कालरा, रियाज अली, योगेश रावत, आकांक्षा चौधरी, सूफी मोतीवाला, धीरज धूपर, हर्षद चोपड़ा, राम कपूर, शिवांगी जोशी, माधुरी ग्रोवर, पामेला सेरेना और अन्य नाम शामिल हैं।
नेटफ्लिक्स और टीवी पर होगा प्रसारण
‘लॉक अप 2’ का प्रसारण 27 जून 2026 से शुरू हो चुका है। दर्शक इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं, जबकि टीवी पर यह शो जी टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है।
पहले सीजन के विजेता थे मुनव्वर फारूखी
शो के पहले सीजन का खिताब मुनावर फारुकी ने जीता था। उस सीजन में पूनम पांडे, अंजलि अरोड़ा, पायल रोहतगी, करणवीर बोहरा और कई अन्य चर्चित चेहरे नजर आए थे। अब नए होस्ट और नए कंटेस्टेंट्स के साथ शो एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। फैंस को उम्मीद है कि इस बार भी शो में भरपूर ड्रामा, मनोरंजन और रोमांच देखने को मिलेगा।



