PAK एयरस्पेस में घुसा एअर इंडिया का विमान, पाक ने चेतावनी देकर लौटाया

दिल्ली से अमृतसर जा रही एअर इंडिया की एक उड़ान सोमवार रात तकनीकी खराबी के कारण निर्धारित मार्ग से भटककर कुछ समय के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंच गई।

Share This Article:

नई दिल्ली। दिल्ली से अमृतसर जा रही एअर इंडिया की एक उड़ान सोमवार रात तकनीकी खराबी के कारण निर्धारित मार्ग से भटककर कुछ समय के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंच गई। पाकिस्तान की एयर ट्रैफिक अथॉरिटी से चेतावनी मिलने के बाद विमान को वापस भारतीय एयरस्पेस में लाया गया। हालांकि, तब तक अमृतसर एयरपोर्ट पर हवाई यातायात बढ़ चुका था, जिसके चलते विमान को दिल्ली लौटने के निर्देश दिए गए। बाद में विमान ने दोबारा उड़ान भरकर अमृतसर में सुरक्षित लैंडिंग की।

मार्ग से भटक गया था विमान

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार एअर इंडिया का एयरबस AI-321 विमान सोमवार रात 9:18 बजे दिल्ली से रवाना हुआ था। विमान अपने निर्धारित समय से तीन मिनट की देरी से उड़ा था और उसे रात 10:30 बजे अमृतसर पहुंचना था। उड़ान के दौरान तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण विमान अपने निर्धारित मार्ग से भटक गया और पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गया। बताया गया कि पाकिस्तान की एयर ट्रैफिक अथॉरिटी की ओर से चेतावनी मिलने के बाद पायलट को स्थिति का पता चला। इसके बाद विमान का मार्ग तुरंत बदला गया और वह यू-टर्न लेकर भारतीय हवाई क्षेत्र में वापस आ गया।

वापस दिल्ली जाने के निर्देश

जब तक विमान अमृतसर पहुंचा, तब तक वहां हवाई यातायात बढ़ चुका था और रनवे व्यस्त होने के कारण उसे उतरने की अनुमति नहीं मिल सकी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को वापस दिल्ली जाने के निर्देश दिए, जिसके बाद विमान की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। करीब दो घंटे बाद विमान को दोबारा अमृतसर के लिए रवाना किया गया और सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात लगभग 2:20 बजे, करीब चार घंटे की देरी से, विमान अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया।

जांच हो रही

अधिकारियों ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इससे पहले 12 जून को पाकिस्तान की निजी एयरलाइन फ्लाई जिन्ना की उड़ान 9P514 भी खराब मौसम के कारण भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गई थी। हालांकि, तकनीकी गड़बड़ी का अंदेशा होने के बाद उसे वापस पाकिस्तान के एयरस्पेस में ले जाया गया था।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.