आपत्तिजनक कंटेंट पर राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त, प्रणीत मोरे, हिमांशु जांगड़ा और मधुर विरली को समन

Share This Article:

नई दिल्ली। स्टैंड-अप कॉमेडी और सोशल मीडिया कंटेंट को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। महिलाओं से संबंधित कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और कंटेंट के मामलों में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने कॉमेडियन प्रणीत मोरे, हिमांशु जांगड़ा और मधुर विरली को समन जारी किया है।

भेजा गया समन

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इन मामलों की सुनवाई 22 जून 2026 को शाम 4 बजे नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यालय में निर्धारित की गई है। तीनों व्यक्तियों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। यह विवाद विभिन्न स्टैंड-अप शो और उनके वायरल वीडियो से जुड़ा है, जिनमें महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणियों पर व्यापक आपत्ति जताई गई है। प्रणीत मोरे से जुड़े मामले में आरोप है कि उन्होंने अपने शो के दौरान उत्पन्न स्थिति को उचित ढंग से नियंत्रित नहीं किया। विवादित वीडियो वायरल होने के बाद मोरे ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए स्वीकार किया था कि उस समय उन्हें बेहतर निर्णय लेना चाहिए था, लेकिन माहौल के प्रभाव में वे सही फैसला नहीं ले सके।

बिरयानी से मामला गरमाया

इसी मामले में हिमांशु जांगड़ा का नाम भी सामने आया है, जो प्रणीत मोरे के लाइव शो में दर्शक के रूप में मौजूद थे। शो के दौरान उन्होंने अपने डेटिंग अनुभव का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्होंने एक महिला पर लगभग 370 रुपये चिकन बिरयानी के लिए खर्च किए थे। इसके बाद की उनकी टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया।

विवाद बढ़ने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना तेज हो गई। इसके पश्चात स्टारविक डिजाइन कंपनी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें नौकरी से हटा दिया।
वहीं, मधुर विरली एक पुराने स्टैंड-अप वीडियो के वायरल होने के बाद विवादों में आए। वीडियो में वे बलात्कार जैसे संवेदनशील विषय पर टिप्पणी करते दिखाई दिए थे। उनकी टिप्पणियों को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से असंवेदनशील और आपत्तिजनक बताया गया, जिसके बाद उनके खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिली।
महिलाओं की गरिमा और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर बढ़ती चिंताओं के बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए तीनों व्यक्तियों को तलब किया है।

Shivangi Shukla

Shivangi.shukla95512@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.