पश्चिम बंगाल व असम में भाजपा की प्रचंड जीत पर दिल्ली में जश्न

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई दी। साथ ही कहा जनता ने झूठे नारों को नकारकर, विकास और सुशासन को दिया समर्थन।

Share This Article:

नई दिल्ली। देश के विभिन्न विधानसभा चुनावों, विशेषकर पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी की प्रभावी और प्रचंड जीत पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे देश की जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी नीतियों की स्पष्ट स्वीकृति कहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री , केंद्रीय गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को इस ऐतिहासिक जीत के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री का स्पष्ट कहना है कि प्रधानमंत्री व केंद्र सरकार की विकास नीतियों का लाभ अब पश्चिम बंगाल को भी मिलेगा और वह दिल्ली की तरह विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ जीत का उत्सव मनाया

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को पार्टी की जीत पर दिल्ली सचिवालय में अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ इस जीत का उत्सव मनाया, सभी ने एक-दूसरे को झालमुड़ी और रोशोगुल्ल खिलाकर खुशी साझा की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी देश की जनता विकास, स्थिरता और सुशासन के पक्ष में इसी प्रकार अपना समर्थन देती रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि देश के बदलते मनोभाव का प्रतीक है। अब देश की जनता झूठे नारों, भ्रम फैलाने वाली राजनीति और तथाकथित धर्मनिरपेक्षता के खोखले दावों से ऊपर उठकर ठोस विकास, पारदर्शिता और परिणाम आधारित शासन को प्राथमिकता दे रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को व्यवहार में उतारा है, जिसका असर आज हर राज्य और हर वर्ग में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

झालमुड़ी और रोशोगुल्ल खिलाकर खुशी साझा की

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार की जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने आमजन के जीवन में वास्तविक परिवर्तन आया है। गरीब, किसान, महिला और युवा, सभी वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में जो कार्य हुए हैं, उन्होंने देश की विकास यात्रा को नई गति दी है। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बढ़ती साख और मजबूत नेतृत्व ने देश की छवि को और सुदृढ़ किया है।

भाजपा की नीति केवल चुनावी जीत तक सीमित नहीं है, बल्कि हर राज्य में विकास सुनिश्चित करना लक्ष्य

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की नीति केवल चुनावी जीत तक सीमित नहीं है, बल्कि हर राज्य में संतुलित और समान विकास सुनिश्चित करना उसका लक्ष्य है। पूर्वोत्तर से लेकर पूर्वी भारत तक बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और रोजगार के अवसरों में जो अभूतपूर्व वृद्धि हुई है, वही इन चुनाव परिणामों में परिलक्षित हो रही है। मुख्यमंत्री के अनुसार पश्चिम बंगाल सरकार ने केंद्र की अधिकतर विकास योजनाओं को लागू ही नहीं किया था। अब राज्य के नागरिक केंद्र की नीतियों का लाभ भी पाएंगे, जिससे उनके जीवन स्तर में प्रभावी सुधार होगा।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.