मनोज तिवारी के MP हाउस में रोज 400 लोग लेकर आते हैं परेशानी

हाल ही में मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान ने भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी के दिल्ली स्थित सरकारी आवास (MP हाउस) का दौरा किया। इस दौरान मनोज तिवारी ने अपने घर की खासियतों के साथ-साथ अपनी व्यस्त राजनीतिक जीवन शैली और परिवार से जुड़ी दिलचस्प बातें साझा की।

Share This Article:

नई दिल्ली: हाल ही में मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान ने भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी के दिल्ली स्थित सरकारी आवास (MP हाउस) का दौरा किया। इस दौरान मनोज तिवारी ने अपने घर की खासियतों के साथ-साथ अपनी व्यस्त राजनीतिक जीवन शैली और परिवार से जुड़ी दिलचस्प बातें साझा की।

मिनी इंडिया

मनोज तिवारी का दिल्ली स्थित आवास किसी ‘मिनी इंडिया’ से कम नहीं है। उन्होंने फराह को अपना घर दिखाते हुए बताया कि यहां हर कमरे का नाम भारत के किसी न किसी राज्य या शहर के नाम पर रखा गया है।

उन्होंने इसकी शुरुआत ‘कश्मीर’ कमरे से की। मनोज ने बताया, “जब यह कमरा तैयार होकर मुझे मिला, तब मैं श्रीनगर के दौरे पर था, इसलिए मैंने इसका नाम कश्मीर रख दिया।” इसी तरह घर में रणथंभौर, पटना और बनारस जैसे नामों वाले कमरे भी हैं, जो उनकी संस्कृति के प्रति प्रेम को दर्शाते हैं।

रोज 400 लोगों की समस्याओं का समाधान

एक राजनेता के रूप में अपनी जिम्मेदारियों पर बात करते हुए मनोज तिवारी ने बताया कि उनका जीवन फिल्मों से काफी अलग और तनावपूर्ण है। उन्होंने कहा, “मैं 70 लाख लोगों का प्रतिनिधित्व करता हूं और मैं व्यस्तता का बहाना नहीं बना सकता।” उन्होंने फराह को बताया कि सोमवार और मंगलवार का दिन उन्होंने पूरी तरह जनता के लिए समर्पित कर रखा है। उनके घर पर अपनी परेशानियां लेकर रोजाना औसतन 400 लोग आते हैं।

जब बेटी के सामने कोई और न बोल पाया

इस मुलाकात के दौरान मनोज तिवारी की बेटियां भी काफी चर्चा में रही। विशेष रूप से उनकी बड़ी बेटी की वाकपटुता और ऊर्जा ने फराह खान को काफी प्रभावित किया। फराह के पहुंचते ही वह लगातार बातें कर रही थी, जिससे माहौल काफी खुशनुमा हो गया। फराह ने चुटकी लेते हुए यहां तक कह दिया कि “यह लड़की या तो प्रधानमंत्री बनेगी या राष्ट्रपति।” उनकी बातचीत के बीच पत्नी सुरभि को भी बोलने का मौका कम ही मिल रहा था।

निजी जीवन और परिवार

आपको बता दें कि मनोज तिवारी ने साल 2020 में सुरभि तिवारी से दूसरी शादी की थी, जिनसे उनकी दो बेटियां हैं। उनकी पहली शादी रानी तिवारी से हुई थी, जिनसे उनकी एक बेटी ऋति है। फराह खान ने मनोज के बड़े घर को देखकर मज़ाक में यह भी कहा कि इस लिविंग रूम में तो मुंबई का पूरा अपार्टमेंट समा सकता है।

DISHA ROJHE

disharojhe007@gmail.com

I am a detail-oriented Content Writer with professional experience in digital and broadcast news media. I have worked with reputed platforms including News18, Live India, and 8PM News, where I contributed as a content writer, crafting engaging, informative, and audience-focused content.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.