RR vs RCB गुवाहाटी तापमान: वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली के बीच महामुकाबले हो सकता है रद्द?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 16वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

Share This Article:

गुवाहाटी: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 16वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। सीजन की दो सबसे फॉर्म में चल रही टीमों के बीच होने वाले इस सुपरहिट मुकाबले पर सबकी निगाहें टिकी हैं। जहां राजस्थान रॉयल्स तीन मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है, वहीं आरसीबी भी अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर तीसरे स्थान पर काबिज है।

मौसम का मिजाज

मैच से पहले गुवाहाटी के मौसम को लेकर जो संशय था। दोपहर के समय हल्की बारिश की 50-55% संभावना जरूर थी, लेकिन शाम को मैच शुरू होने तक आसमान साफ होने की उम्मीद है। टॉस के समय (शाम 7 बजे) बारिश की आशंका घटकर मात्र 3% रह जाएगी, जिसका मतलब है कि दर्शकों को पूरे 40 ओवर का रोमांचक खेल देखने को मिल सकता है।

ओस बनेगी बड़ा फैक्टर

मैच के दौरान तापमान 26°C से 17°C के बीच रहेगा, लेकिन खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती 70-71% की उच्च आर्द्रता होगी। इस भारी उमस के कारण दूसरी पारी में ओस गिरने की प्रबल संभावना है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है, क्योंकि ओस की वजह से बाद में गेंदबाजों के लिए गेंद पर ग्रिप बनाना मुश्किल हो जाता है।

युवा जोश बनाम अनुभवी दिग्गज

इस मैच का सबसे बड़ा आकर्षण राजस्थान के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी और आरसीबी के दिग्गज विराट कोहली के बीच की जंग होगी। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी राजस्थान को आक्रामक शुरुआत दिला रही है, वही आरसीबी की उम्मीदें विराट कोहली और फिल सॉल्ट की अनुभवी जोड़ी पर टिकी हैं। राजस्थान की कमान रियान पराग के हाथों में है, जबकि आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार कर रहे हैं।

गेंदबाजी में जहां बेंगलुरु के पास भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी जैसे नाम हैं, वही राजस्थान की ताकत जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर की गति है। अब देखना यह होगा कि क्या राजस्थान अपनी जीत की हैट्रिक को आगे बढ़ा पाती है या आरसीबी उनके विजयी रथ को रोकने में सफल होती है।

DISHA ROJHE

disharojhe007@gmail.com

I am a detail-oriented Content Writer with professional experience in digital and broadcast news media. I have worked with reputed platforms including News18, Live India, and 8PM News, where I contributed as a content writer, crafting engaging, informative, and audience-focused content.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.