राघव चड्ढा ने संजय दत्त से की मुलाकात, शेयर की तस्वीरें

राजनीति और बॉलीवुड का मेल हमेशा ही चर्चा का विषय रहता है। हाल ही में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने अपने दिल्ली स्थित आवास पर बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त की मेजबानी की।

Share This Article:

नई दिल्ली: राजनीति और बॉलीवुड का मेल हमेशा ही चर्चा का विषय रहता है। हाल ही में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने अपने दिल्ली स्थित आवास पर बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त की मेजबानी की। चड्ढा ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब राघव चड्ढा अपनी राजनीतिक पारी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

राघव चड्ढा को हाल ही में राज्यसभा में पार्टी के उपनेता के पद से हटा दिया गया था, जिसके बाद से ही दिल्ली के गलियारों में उनके अगले कदम को लेकर अटकलें तेज हैं। कुछ अपुष्ट रिपोर्टों में तो यहां तक दावा किया जा रहा है कि चड्ढा अपनी खुद की नई राजनीतिक पार्टी बनाने पर विचार कर सकते हैं, हालांकि इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

‘धुरंधर’ की सफलता पर दी बधाई

राजनीतिक उथल-पुथल के बीच राघव चड्ढा ने फुर्सत के पल अपने दोस्तों के साथ बिताए। उन्होंने संजय दत्त को उनकी हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता पर बधाई दी। तस्वीरों को साझा करते हुए राघव ने लिखा, “मेरे घर पर संजय दत्त की मेजबानी करना खुशी की बात रही। वह उन सबसे बेहतरीन लोगों में से एक हैं जिन्हें मैं जानता हूं। ‘धुरंधर’ के लिए आपको जो प्यार मिल रहा है, उसे देखकर बहुत अच्छा लगा। आपका औरा और लोगों की आपके प्रति दीवानगी हर दौर में वैसी ही बनी हुई है।”

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का जलवा

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ में संजय दत्त ने एसपी चौधरी असलम की भूमिका निभाई है, जिसे दर्शकों और समीक्षकों की भरपूर सराहना मिल रही है। रणबीर सिंह स्टारर इस स्पाई-एक्शन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। रिपोर्टों के मुताबिक, फिल्म ने दुनिया भर में 1,600 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है, जिससे यह 2026 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

जहां एक तरफ फैंस संजय दत्त के स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ कर रहे हैं, वहीं राजनीतिक विश्लेषक राघव चड्ढा की इस ‘दोस्ती’ के पीछे के सियासी मायने निकालने में जुटे हैं।

DISHA ROJHE

disharojhe007@gmail.com

I am a detail-oriented Content Writer with professional experience in digital and broadcast news media. I have worked with reputed platforms including News18, Live India, and 8PM News, where I contributed as a content writer, crafting engaging, informative, and audience-focused content.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.