81 हजार पदों पर पुलिस भर्ती निकालेगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। योगी सरकार ने पुलिस विभाग में भारी रिक्तियों को भरने के लिए निर्णय लिया है।

Share This Article:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। योगी सरकार ने पुलिस विभाग में भारी रिक्तियों को भरने के लिए निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि वर्ष 2026-27 के दौरान यूपी पुलिस में 81,000 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। गुरुवार देर रात पुलिस विभाग के कामकाज की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट किया कि युवाओं के लिए आने वाला एक वर्ष रोजगार के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है।

इन पदों पर होगी सीधी भर्ती

समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि कुल 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती का खाका तैयार कर लिया गया है। इनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित श्रेणियों में पद शामिल हैं उपनिरीक्षक (SI), सिपाही (Constable), रेडियो सहायक परिचालक, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए और पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) .

मुख्यमंत्री ने ‘उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड’ को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी भर्तियां पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ तय समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह तकनीक आधारित बनाने पर जोर दिया ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे।

तबादला नीति और जवाबदेही पर सख्ती

कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला भी लिया है। उन्होंने निर्देश दिए कि राजभवन, मुख्यमंत्री आवास और पुलिस मुख्यालय सहित लखनऊ के महत्वपूर्ण स्थानों पर लंबे समय से जमे पुलिसकर्मियों का तत्काल तबादला किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ‘रिजल्ट ओरिएंटेड’ (नतीजे देने वाली) कार्यशैली अपनाने की नसीहत देते हुए हर स्तर पर जवाबदेही तय करने को कहा है।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.