द्रविड़ को लाइफटाइम सम्मान, गिल बन सकते हैं बेस्ट क्रिकेटर

Share This Article:

नई दिल्ली। भारत के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ को ‘कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जा सकता है, जबकि टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को 15 मार्च को देश की राजधानी में होने वाले बीसीसीआई अवॉर्ड्स में ‘मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ चुना जा सकता है। ‘नमन’ नामक सालाना अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान हाल ही में मेंस टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम, मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 विजेता टीम, विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 विजेता टीम और दोनों जेंडर में अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमों को बीसीसीआई सम्मानित किया जाएगा।

गिल ने टेस्ट में 983 रन बनाए

राहुल द्रविड़ ने बतौर हेड कोच भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब दिलाया था, जिन्हें भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। वहीं, गिल भले ही हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन इसके बावजूद ‘बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर- मेन’ के लिए ‘पॉली उमरीगर अवॉर्ड’ जीतने की लाइन में हैं। 26 वर्षीय गिल ने 2025 में टेस्ट में 983 रन बनाए थे। उन्होंने इंग्लैंड के दौरे पर 5 टेस्ट की 10 पारियों में 75.40 की औसत के साथ 754 रन बनाए। भारत ने यह सीरीज 2-2 से ड्रॉ करवाई थी। साल 2025 में गिल ने वनडे फॉर्मेट में 490 रन बनाए। इस बीच चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान 188 रन बनाए।

इन्हें भी मिलेगा सम्मान

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को लगातार तीसरे साल घरेलू क्रिकेट में परफॉर्मेंस के मामले में ‘बेस्ट एसोसिएशन’ घोषित किया जाएगा। विदर्भ के बाएं हाथ के स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर यश दुबे और बैटर यश राठौड़ की जोड़ी को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप में सर्वाधिक विकेट लेने और रन बनाने के लिए ‘माधवराव सिंधिया अवॉर्ड’ मिलेगा। दुबे साल 2025 के बीच से इंडिया ‘ए’ सेट-अप में हैं, उन्हें रणजी ट्रॉफी 2024/25 सीजन में बेस्ट ऑलराउंडर चुने जाने के लिए मशहूर ‘लाला अमरनाथ अवॉर्ड’ भी मिल सकता है, जबकि उल्हास गांधे को ‘बेस्ट अंपायर अवॉर्ड’ मिल सकता है। शांतनु सिंह और यशबर्धन सिंह चौहान को अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने और विकेट लेने के लिए ‘जगमोहन डालमिया ट्रॉफी’ मिलेगी। नित्या पांड्या और हेमचूडेशन को अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने और विकेट लेने के लिए ‘एमए चिदंबरम ट्रॉफी’ मिलेगी।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.