मुंबई | 15 साल के लंबे इंतजार के बाद अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी आखिरकार ‘भूत बंगला’ के साथ वापस आ गई है।
फिल्म का बहुप्रतीक्षित टीजर आज रिलीज कर दिया गया है, जिसे खुद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर साझा किया। टीजर को साझा करते हुए अक्षय ने लिखा, “हंसी, चीखें और सरप्राइज इस बंगले के अंदर आपका इंतजार कर रहे हैं। क्या आप अंदर आने की हिम्मत करेंगे? “
Laughter, screams, and surprises are waiting inside the Bangla. Dare to enter? 🤣🧟♀️#BhoothBanglaTeaser out now: https://t.co/Y6EvHA11t8#BhoothBangla in cinemas on 10th April 2026 👻 pic.twitter.com/m0hj1Mprgd
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 12, 2026
कैसा है टीजर?
टीजर मनोरंजन से भरपूर है और यह वादा करता है कि ‘भूत बंगला’ सिनेमाघरों में हंसी का दंगल साबित होगी। अक्षय कुमार एक बार फिर अपनी बेजोड़ कॉमिक टाइमिंग से पूरी महफिल लूट ले जाते हैं। उनके साथ परेश रावल की मौजूदगी टीजर में चार चांद लगा देती है। हालांकि, तब्बू को टीजर में ज्यादा स्क्रीन स्पेस नहीं मिला है, जबकि वामिका गब्बी अपनी खूबसूरती और सादगी से प्रभावित करती हैं।
दिख रही है अन्य फिल्मों की झलक
टीजर को लेकर जहां उत्साह है, वहीं फिल्म समीक्षकों और दर्शकों ने इसमें अन्य हॉरर-कॉमेडी फिल्मों की समानताएं भी नोट की हैं:
- भूल भुलैया: फिल्म में उसी महल (Palace) का इस्तेमाल किया गया है, जिसने ‘भूल भुलैया’ की यादें ताजा कर दीं।
- स्त्री 2: फिल्म में ‘वधुसुर’ (राक्षस/भूत) की चर्चा हो रही है, जो ‘स्त्री 2’ के ‘सरकटा’ वाले डर की याद दिलाता है।
- रूही: टीजर में दिखाया गया ‘शादी का एंगल’ जान्हवी कपूर की ‘रूही’ जैसा महसूस होता है।
बॉक्स ऑफिस और रिलीज डेट
मेकर्स ने रिलीज की तारीख को एक बार फिर बदलते हुए इसे 10 अप्रैल, 2026 तय किया है। फिल्म रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के रिलीज के तीन सप्ताह बाद आएगी। ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि ‘धुरंधर 2’ की लहर के बावजूद ‘भूत बंगला’ अपनी कॉमेडी और अक्षय-प्रियदर्शन की ब्रांड वैल्यू के दम पर शानदार बिजनेस करेगी।



