दिल्ली पुलिस में अग्निवीर आरक्षण अब 20%: LG वी.के. सक्सेना का बड़ा फैसला

Share This Article:

नई दिल्ली | दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने युवाओं के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी निर्णय लेते हुए (दिल्ली पुलिस में अग्निवीर आरक्षण) दिल्ली पुलिस में पूर्व अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के तहत अब दिल्ली पुलिस में पुरुष कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के पदों पर पूर्व अग्निवीरों की भर्ती का विशेष प्रावधान किया गया है।

उपराज्यपाल द्वारा दिल्ली पुलिस (नियुक्ति एवं भर्ती) नियम, 1980 के नियम 9 में संशोधन को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे अग्निवीरों को पुलिस सेवा में शामिल होने का अवसर मिल सकेगा।

आयु सीमा और शारीरिक दक्षता परीक्षा में भी बड़ी राहत- दिल्ली पुलिस में अग्निवीर आरक्षण

इस नए प्रावधान के तहत पूर्व अग्निवीरों को भर्ती प्रक्रिया में कई महत्वपूर्ण रियायतें दी गई हैं।

इनमें शामिल हैं:

  • कांस्टेबल भर्ती में 20 प्रतिशत आरक्षण
  • अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में विशेष छूट
  • अग्निवीर योजना के पहले बैच के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट

इस निर्णय से हजारों पूर्व अग्निवीरों को दिल्ली पुलिस में शामिल होकर देश और समाज की सेवा करने का अवसर मिलेगा।

दिल्ली पुलिस में बड़ी संख्या में हैं पद- दिल्ली पुलिस में अग्निवीर आरक्षण

वर्तमान में दिल्ली पुलिस में पुरुष कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के कुल 42,451 स्वीकृत पद हैं। इन पदों पर भर्ती सीधे चयन प्रक्रिया के माध्यम से की जाती है, जिसमें आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित है।

नियमों में इस संशोधन के बाद बड़ी संख्या में पूर्व अग्निवीर अब इन पदों के लिए पात्र होंगे।

LG का निर्णय युवाओं के भविष्य को देगा नई दिशा

उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना का यह निर्णय न केवल अग्निवीरों के अनुभव और प्रशिक्षण को सम्मान देने वाला है, बल्कि यह उनके भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अग्निवीर योजना के तहत सशस्त्र बलों में चार वर्ष की सेवा देने वाले युवाओं को अब पुलिस सेवा में शामिल होकर कानून व्यवस्था को मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त अग्निवीरों के शामिल होने से दिल्ली पुलिस की कार्यक्षमता और अनुशासन में और मजबूती आएगी।

अग्निवीर योजना से पुलिस सेवा तक का मजबूत रास्ता

गौरतलब है कि अग्निवीर योजना की शुरुआत वर्ष 2022 में युवाओं को सशस्त्र बलों में सेवा का अवसर देने के उद्देश्य से की गई थी।

अब उपराज्यपाल के इस फैसले से अग्निवीरों के लिए पुलिस सेवा में शामिल होने का मार्ग भी प्रशस्त हो गया है, जिससे उनके अनुभव का उपयोग आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने में किया जा सकेगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टेमासेक के चेयरमैन ने सीएम योगी से की मुलाकात, यूपी में निवेश को जताई इच्छा। वैश्विक निवेश पोर्टफोलियो, औद्योगिक सहयोग और दीर्घकालिक साझेदारी….पढ़े पूरी खबर !

Nisha Soni

nishasoninewgindia@gmail.com

निशा सोनी NewG India Media Group से जुड़ी एक पत्रकार हैं और उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में डिजिटल और ग्राउंड लेवल जर्नलिज़्म का 3 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है तथा जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से मास मीडिया में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। निशा सोनी को न्यूज़ राइटिंग, रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज़्म का व्यापक अनुभव है। उनकी संचार शैली स्पष्ट, तथ्यपरक और प्रभावशाली मानी जाती है, जिससे वे जमीनी मुद्दों को सटीक रूप से पाठकों तक पहुँचाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.