नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के देवली और खानपुर वार्ड में विकास कार्यों को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में विकास कार्यों की औपचारिक शुरुआत की गई।

सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बताया कि खानपुर वार्ड में लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक केंद्र, सड़कों और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से क्षेत्र के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय स्तर पर सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
देवली वार्ड में 11 करोड़ से सड़क और नाली निर्माण – रामवीर सिंह बिधूड़ी
देवली वार्ड में करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों, नालों और नालियों के निर्माण कार्य शुरू किए गए हैं। सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा और लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से क्षेत्र में सफाई व्यवस्था भी मजबूत होगी और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

देवली बांध रोड निर्माण की घोषणा, पहले चरण में 20 करोड़ खर्च – रामवीर सिंह बिधूड़ी
सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने इस मौके पर देवली-बांध रोड के निर्माण को लेकर भी बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा और पहले चरण में इस पर लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह सड़क बनने से हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा।
203 करोड़ से होंगे विकास कार्य, बदरपुर-महरौली रोड पर 1900 करोड़ की परियोजना
सांसद ने बताया कि देवली और अम्बेडकर नगर विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में 203 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा बदरपुर-महरौली रोड के चौड़ीकरण, फ्लाईओवर और एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए 1900 करोड़ रुपये की बड़ी परियोजना स्वीकृत की गई है।
उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से दक्षिण दिल्ली में ट्रैफिक की समस्या में सुधार होगा और लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।
क्षेत्रवासियों ने जताया आभार, विकास से बदलेगी तस्वीर

स्थानीय लोगों ने इन विकास कार्यों का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं का समाधान होगा। लोगों ने सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से देवली और खानपुर क्षेत्र में विकास की नई दिशा तय होगी और आने वाले समय में इसका सकारात्मक असर दिखाई देगा।
बीजेपी विधायक हरीश खुराना का AAP पर तीखा हमला, सौरभ भारद्वाज और NGO पर उठाए सवाल….…….पढ़ें पूरी खबर !!



