दिल्ली के नेहरू प्लेस में अत्याधुनिक मल्टी-लेवल कार पार्किंग शुरू

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को नेहरू प्लेस में अत्याधुनिक मल्टी-लेवल कार पार्किंग का उद्घाटन किया। छह मंजिला पार्किंग में एम समय में 650 चार पहिया और 352 दोपहिया वाहन खड़े करने की क्षमता है। इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा एलजी नेतृत्व और केंद्र सरकार के सहयोग से दिल्ली सरकार अच्छे नतीजे दे रही है।

Share This Article:

नई दिल्ली। एशिया के सबसे बड़े आईटी हब के रूप में पहचाने जाने वाले नेहरू प्लेस को बड़ी राहत देते हुए दिल्ली को एक नया और अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा मिला है। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नेहरू प्लेस डिस्ट्रिक सेंटर में नवनिर्मित मल्टी लेवल कार पार्किंग का औपचारिक उद्घाटन किया। यहां रोजाना करीब सवा लाख ज्यादा लोगों की भीड़ और भीषण पार्किंग संकट का सामना करने वाले इस व्यापारिक केंद्र के लिए यह सुविधा एक गेम चेंजर साबित होने वाली है।

पार्किंग में 650 चार पहिया और 352 दोपहिया वाहन खड़े करने की क्षमता है

इस छह मंजिला पार्किंग में एक समय में 650 चार पहिया और 352 दोपहिया वाहन खड़े करने की क्षमता है। यह मल्टी-लेवल पार्किंग पूरी तरह भूकंपरोधी तकनीक से तैयार की गई है और यहां सुरक्षा के लिए सीसीटीवी निगरानी की भी व्यवस्था है। रोटेशन के आधार पर यहां प्रतिदिन करीब 2,000 वाहनों को पार्किंग की सुविधा मिलेगी। उन्होंने इसे दिल्ली की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि राजधानी के जिन इलाकों में पार्किंग की कमी है, वहां डीडीए की उपलब्ध जमीन पर पार्क या पार्किंग बनाने की व्यापक योजना तैयार की जा रही है।

उपराज्यपाल के नेतृत्व और केंद्र सरकार के सहयोग से दिल्ली सरकार मिलकर काम कर रही

मुख्यमंत्री ने कहा कि उपराज्यपाल का मार्गदर्शन दिल्ली के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है। सीएम पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र और उपराज्यपाल के साथ समन्वय स्थापित करने का अपेक्षित प्रयास नहीं किया, जिस कारण अनेक जनहित से जुड़े कार्य वर्षों तक लंबित रहे। इसके विपरीत, उपराज्यपाल ने विभिन्न स्थलों का स्वयं निरीक्षण कर नालों की सफाई, सड़कों के निर्माण व बुनियादी ढांचे से संबंधित परियोजनाओं की लगातार निगरानी की। वह उस समय भी दिल्लीवासियों की सेवा में सक्रिय रहे, जब व्यवस्थाएं ठहराव का सामना कर रही थीं। रेखा ने कहा कि उपराज्यपाल के नेतृत्व और केंद्र सरकार के सहयोग से दिल्ली सरकार मिलकर काम कर रही है और अच्छे नतीजे दे रही है। इसी संयुक्त प्रयास से दिल्ली को साफ, सुव्यवस्थित और विकसित बनाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।

पंजाबी बाग और ग्रेटर कैलाश में आधुनिक पार्किंग का उद्घाटन किया जा चुका है

मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि इससे पूर्व पंजाबी बाग में ऑटोमेटिक मल्टी-लेवल पजल पार्किंग और ग्रेटर कैलाश में आधुनिक ऑटोमेटिक शटल पार्किंग का उद्घाटन किया जा चुका है, जबकि पूर्ववर्ती सरकारों के समय में प्रस्तावित कई पार्किंग परियोजनाएं फाइलों में ही लंबित रहीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में रुके हुए विकास कार्यों को गति देना जनता के एकमत की शक्ति का परिणाम है। उन्होंने उपराज्यपाल जी के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में जो भी उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं, उनमें उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.