Dipika Kakar की 14 घंटे चली कैंसर सर्जरी, पति ने दी हेल्थ अपडेट

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ( Dipika Kakar ) के लिए पिछले कुछ दिन बहुत मुश्किल भरे रहें। उनको स्टेज 2 का लीवर कैंसर हो गया था, जिस कारण उन्हें बहुत दर्द का सामना करना पड़ रहा था। हाल ही में एक्ट्रेस की सर्जरी की गई, जो 14 घंटे लंबी चली। दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने उनका हेल्थ अपडेट दिया।

Share This Article:

नई दिल्ली: शोएब इब्राहिम ने 6 जून की रात यूट्यूब पर एक नया ब्लॉग शेयर किया। इसमें उन्होंने सर्जरी और दीपिका की सेहत से जुड़ी सारी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि दीपिका ईद से पहले पूरी तरह ठीक हो गई हैं। तीन दिन तक आईसीयू में रहने के बाद अब वह बाहर आ गई हैं। उन्हें एक कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है। उनकी सर्जरी 14 घंटे लंबी थी।

दीपिका की सर्जरी से घबरा गया था परिवार

शोएब इब्राहिम ने आगे कहा, ‘हम सभी घबराए हुए थे क्योंकि डॉक्टरों ने कहा था कि यह एक लंबी सर्जरी होगी। उन्हें सुबह 8:30 बजे भर्ती कराया गया और रात 11:30 बजे ओटी से बाहर निकाला गया। मैं तब उनसे मिला जब उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। शाम 6-7 बजे हम सभी घबरा गए क्योंकि ओटी से कोई अपडेट नहीं था। हमने इतनी गंभीर सर्जरी कभी नहीं देखी थी। शुक्र है कि डॉक्टर ने मुझे आश्वासन दिया कि अगर वे अपडेट के लिए बाहर नहीं आते हैं, तो सर्जरी अच्छी चल रही है और वह पूरी तरह से ठीक हो जाएगी।’

हटाना पड़ा लिवर का एक हिस्सा

शोएब इब्राहिम ने बताया कि 14 घंटे चली सर्जरी के बाद उनका गॉलब्लैडर हटाना पड़ा था। एक्टर ने कहा, ‘डॉक्टरों ने दीपिका के गॉलब्लैडर भी निकाल दी क्योंकि उन्हें पता चला कि उसमें पथरी थी और उन्हें लिवर का एक छोटा हिस्सा भी निकालना पड़ा क्योंकि ट्यूमर कैंसरयुक्त था। डॉक्टरों ने कहा कि लिवर एक स्व-पुनर्स्थापना अंग है, इसलिए यह समय के साथ अपने आप ठीक हो जाएगा। इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है, लेकिन हमें सतर्क रहना होगा और अच्छी देखभाल करनी होगी।’

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.