सरकार और निजी भागीदारी से मजबूत होगी दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को बुद्ध विहार में किया आधुनिक अस्पताल का उद्घाटन। बोली, दिल्ली वालों को समय पर सस्ता इलाज मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता

Share This Article:

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार राजधानी को मेडिकल हब के रूप में विकसित करने के लिए लगातार काम कर रही है। इसके लिए नए और आधुनिक अस्पतालों का निर्माण किया जा रहा है, मौजूदा अस्पतालों को अपग्रेड किया जा रहा है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाई जा रही है। सरकार का उद्देश्य है कि दिल्ली के हर नागरिक को समय पर, बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। मुख्यमंत्री ने ये विचार शुक्रवार को बुद्ध विहार फेज-1 में नोवा नियो अस्पताल के शुभारंभ के दौरान कहे। इस अस्पताल की विशेषता नवजात शिशुओं की बीमारी व देखभाल करना है। इस अवसर पर उत्तर पश्चिमी दिल्ली से सांसद श्री योगेंद्र चांदोलिया, रिठाला के विधायक श्री कुलवंत राणा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

पीपीपी के माध्यम से भी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकारी प्रयासों के साथ-साथ पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के माध्यम से भी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है, ताकि इसके सकारात्मक और प्रभावी परिणाम सामने आ सकें। सरकार का लक्ष्य है कि दिल्लीवासियों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े और उन्हें अपने ही शहर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों।

नोवा नियो अस्पताल सेवा, संवेदनशीलता और उत्कृष्ट चिकित्सा का नया मानक स्थापित करेगा

मुख्यमंत्री ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण करते हुए विभिन्न वार्डों, जांच विभागों और विशेष चिकित्सा इकाइयों का अवलोकन किया। उन्होंने डॉक्टरों और चिकित्सा स्टाफ से अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नोवा नियो अस्पताल सेवा, संवेदनशीलता और उत्कृष्ट चिकित्सा का नया मानक स्थापित करेगा। साथ ही, दिल्लीवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में सशक्त योगदान देगा।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.