पीएम का मिशन साउथ: भाजपा के लिए पथरीली जमीन पर कमल खिलाने उतरे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को केरल और तमिलनाडु के दौरे पर पहुंच रहे हैं। विधानसभा चुनाव के लिहाज से पीएम मोदी का दौरा काफी अहम माना जा रहा है। सवाल यही है कि विकास की सौगात देकर बीजेपी के लिए पीएम मोदी क्या सियासी जमीन उपजाऊ बना पाएंगे?

Share This Article:

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को केरल और तमिलनाडु के दौरे पर पहुंचे। विधानसभा चुनाव के लिहाज से पीएम मोदी का दक्षिण भारत का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। सवाल यही है कि विकास की सौगात देकर बीजेपी के लिए पीएम मोदी क्या सियासी जमीन उपजाऊ बना पाएंगे?

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन समेत कुल चार नई ट्रेनों को झंडी दिखाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को चुनावी राज्य केरल के दौरे पर थे। केरल पहुंचते ही पीएम मोदी ने तिरुवनंतपुरम में 3 ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ और एक पैसेंजर ट्रेन समेत कुल चार नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड’ भी लॉन्च किया और कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन किया। साथ ही पीएम मोदी ने हाल ही में तिरुवनंतपुरम मेयर के तौर पर चुने गए वीवी राजेश को शुभकामनाएं दीं।

केरल में रेल कनेक्टिविटी और सशक्त हुई

इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा आज केरला के विकास के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों को नई गति मिली है। आज से केरल में रेल कनेक्टिविटी और सशक्त हुई है, तिरुवनंतपुरम को देश का बड़ा स्टार्ट-अप हब बनाने के लिए पहल हुई है। केरला से पूरे देश के लिए गरीब कल्याण से जुड़ी एक बड़ी शुरुआत भी हो रही है। आज पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया गया है। इससे देशभर के रेहड़ी-ठेले, फुटपाथ पर काम करने वाले साथियों को लाभ होगा। विकसित भारत बनाने के लिए आज पूरा देश एकजुट होकर प्रयास कर रहा है। विकसित भारत के निर्माण में हमारे शहरों की बहुत बड़ी भूमिका है। बीते 11 वर्षों से केंद्र सरकार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत निवेश कर रही है।

गरीब परिवारों के लिए पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना

केंद्र सरकार शहर के गरीब परिवारों के लिए भी बहुत काम कर रही है। पीएम आवास योजना के तहत देश में 4 करोड़ से अधिक घर बनाकर गरीबों को दिए गए हैं। इनमें शहरी गरीबों के लिए एक करोड़ से अधिक घर बनाए गए हैं। केरला के करीब सवा लाख शहरी गरीबों को भी उनका पक्का घर मिला है। गरीब परिवारों का बिजली का बिल बचे, इसके लिए पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शुरू की गई है। गरीबों को आयुष्मान भारत से 5 लाख रुपए का फ्री हेल्थ ट्रीटमेंट मिल रहा है। नारी-शक्ति की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए मातृ वंदना योजना जैसी स्कीम्स बनाई गई हैं। केंद्र सरकार ने 12 लाख रुपए तक की इनकम, उसको टैक्स फ्री कर दिया है। इसका बहुत बड़ा फायदा केरला के लोगों को भी हुआ है, विशेष करके मध्यम वर्ग को हुआ है, सैलेरी क्लास को हुआ है।

बीते 11 वर्षों में करोड़ों देशवासियों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने का बहुत बड़ा काम हुआ है। अब गरीब, महिलाओं, फिशरमेन, इन सभी को भी आसानी से बैंक लोन मिलने लगे हैं। जिनके पास कोई गारंटी नहीं है, सरकार खुद उनकी गारंटर बन रही है, जो लोग सड़कों के किनारे, गलियों में सामान बेचते हैं, इन स्ट्रीट वेंडर्स की स्थिति भी पहले बहुत बुरी थी। उन्हें सामान खरीदने के लिए कुछ सौ रुपए भी महंगे ब्याज पर लेने पड़ते थे। केंद्र सरकार ने पहली बार इनके लिए पीएम स्वनिधि स्कीम बनाई। इस स्कीम के बाद देशभर में लाखों साथियों को, बैंकों से बहुत मदद मिली है। लाखों स्ट्रीट वेंडर्स को ज़िंदगी में पहली बार बैंक से  कोई लोन मिला है।

पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड दिए गए हैं

PM attends the inauguration, foundation stone laying and flagging-off various developmental projects at Thiruvananthapuram, in Kerala on January 23, 2026.

अब भारत सरकार एक कदम आगे बढ़ते हुए, इन साथियों को क्रेडिट कार्ड दे रही है। थोड़ी देर पहले, यहां भी पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड दिए गए हैं। इसमें केरला के दस हज़ार और तिरुवनंतपुरम के 600 से अधिक साथी हैं। पहले सिर्फ अमीरों के पास ही क्रेडिट कार्ड होता था, अब स्ट्रीट वेंडर्स के पास भी स्वनिधि क्रेडिट कार्ड है।

सरकार कनेक्टिविटी, साइंस एंड इनोवेशन और हेल्थकेयर पर भी निवेश कर रही

केंद्र सरकार कनेक्टिविटी, साइंस एंड इनोवेशन और हेल्थकेयर पर भी बहुत अधिक निवेश कर रही है। केरला में सीएसआईआर के इनोवेशन हब का लोकार्पण, मेडिकल कॉलेज में रेडियो सर्जरी सेंटर की शुरुआत, इनसे केरला को साइंस, इनोवेशन और हेल्थकेयर का हब बनाने में मदद होगी। आज देश के दूसरे हिस्सों से, केरला की रेल कनेक्टिविटी और सशक्त हुई है। थोड़ी देर पहले जिन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई है, इससे केरला में Ease of Travel को बल मिलेगा, इससे टूरिज्म सेक्टर को भी बहुत फायदा होगा। गुरुवायुर से त्रिशूर के बीच नई पैसेंजर ट्रेन, तीर्थयात्रियों के लिए सफर को और आसान बनाएगी। इन सारे प्रोजेक्ट्स से केरला के विकास को भी गति मिलेगी।

PM receives warm welcome by people on his arrival at Thiruvananthapuram, in Kerala on January 23, 2026.

विकसित केरल से ही विकसित भारत का सपना पूरा होगा। इसमें केंद्र सरकार पूरी शक्ति से केरला के लोगों के साथ खड़ी है। आप सभी को फिर से एक बार बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। अभी इसके बाद बगल में ही केरला के हजारों लोग, उत्साही लोग, आत्मविश्वास से भरे लोग, मेरे भाषण का इंतजार कर रहे हैं, और वहां भी मुझे बहुत खुल करके बोलने का मौका मिलेगा, जम करके बातें करने का मौका मिलेगा, और मीडिया को भी इसमें ज्यादा इंटरेस्ट नहीं होगा, उसमें ही ज्यादा होगा। तो मैं यहां आज इस कार्यक्रम में, मैं यही पर अपनी बात पूरी करूंगा, और फिर मैं 5 मिनट के बाद बगल में, कार्यक्रम में जाकर के वहां बहुत सी बातें, जो केरला के भविष्य से जुड़ी हुई है, मैं जरूर वहां बताऊंगा।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.