प्रयागराज में क्रैश होकर तालाब में गिरा आर्मी का एयरक्राफ्ट

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भारतीय वायुसेना का एक ट्रेनी माइक्रोलाइट विमान उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होकर शहर के बीचों-बीच एक तालाब में जा गिरा।

Share This Article:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भारतीय वायुसेना का एक ट्रेनी माइक्रोलाइट विमान उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होकर शहर के बीचों-बीच एक तालाब में जा गिरा। यह हादसा केपी कॉलेज के पीछे स्थित तालाब में हुआ। विमान गिरते ही तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया।

हादसे की पूरी तस्वीर

रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान उड़ान भरते समय सामान्य स्थिति में था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसका संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते वह तेजी से नीचे आया और तालाब में गिर पड़ा। आवाज सुनकर सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए और तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचना दी।

छात्रों ने निभाई अहम भूमिका

हादसे के बाद बगल के स्कूल परिसर के छात्रों ने साहस दिखाते हुए दलदल में फंसे तीन लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।

रूटीन ट्रेनिंग उड़ान पर था विमान

वायुसेना की ओर से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह माइक्रोलाइट विमान एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। विमान में दो पायलट सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। दोनों पायलटों को कोई गंभीर चोट नहीं आई, जिससे प्रशासन और वायुसेना ने राहत की सांस ली है।

रेस्क्यू और जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंच गईं। तालाब के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई है और विमान को बाहर निकालने का काम जारी है, ताकि तकनीकी जांच की जा सके। वायुसेना और प्रशासन की संयुक्त टीम हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.