भारतीय जनता पार्टी को आज नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। नितिन नबीन ने औपचारिक रूप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल लिया है। उन्होंने यह जिम्मेदारी निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा से ली। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi की उपस्थिति में श्री @NitinNabin को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) January 20, 2026
इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने उनका माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और उन्हें बधाई दी। pic.twitter.com/5RowcYLTif
नितिन नवीन को निर्विरोध चुना गया था, जिनके समर्थन में 37 सेट नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। 45 वर्षीय नितिन नवीन भाजपा के इतिहास में इस अहम पद तक पहुंचने वाले सबसे युवा नेताओं में से एक हैं।
पीएम मोदी और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर जेपी नड्डा, नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्वागत किया। पीएम मोदी को औपचारिक रूप से सम्मानित भी किया गया।
Z श्रेणी की सुरक्षा
नव-निर्वाचित भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को CRPF की ‘Z’ कैटेगरी सुरक्षा प्रदान की गई है। यह फैसला भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया गया था।
पार्टी नेताओं की प्रतिक्रिया
भाजपा नेताओं ने नितिन नवीन के राजनीतिक सफर की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी ने एक बूथ-लेवल कार्यकर्ता को संगठन के सर्वोच्च पद तक पहुंचाया है। इसे भाजपा की संगठनात्मक ताकत और आंतरिक लोकतंत्र का उदाहरण बताया गया।
समारोह का माहौल
दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर सुबह से ही जश्न का माहौल रहा। देशभर से आए मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता इस ऐतिहासिक मौके के गवाह बने।



