Bihar Election: जानिए, घोसी विधान सभा का हाल

जहानाबाद जिला के घोसी विधानसभा क्षेत्र के दक्षिण में गया और उत्तर-पूर्व में नालंदा जिला की सीमा पर स्थित है। इस विधानसभा में आठ पंचायत शामिल हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: आजादी के बाद 1951 में बने इस विधान सभा क्षेत्र में 2020 के चुनाव में भाकपा माले के रामबली सिंह यादव ने जेडीयू के राहुल कुमार को लगभग 17,333 वोटों से पराजित किया था। इससे पूर्व 2015 के चुनाव में जदयू के कृष्णनंदन वर्मा ने हम पार्टी के राहुल कुमार को हर कर चुनाव जीता था और शिक्षा मंत्री बने थे।

इस विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय, सीपीआई, भाजपा, कांग्रेस, जदयू, और भाकपा माले ने अपनी जीत का परचम लहराया है। 1977 से 2015 तक इस विधानसभा क्षेत्र से लगभग 35 वर्षों तक जगदीश शर्मा विभिन्न पार्टियों से निर्वाचित हुए उसके बाद उनकी पत्नी निर्दलीय और पुत्र राहुल कुमार जदयू की सीट पर निर्वाचित हुए हैं।

विधानसभा का डाटा

घोसी विधानसभा में 2,13,346 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 113,733 और महिलाओं की संख्या 99,613 है। यादव और भूमिहार की बहुलता वाली इस सीट पर 1977 से 2010 तक राजनीति के धुरंधर कहे जाने वाले पूर्व सांसद और विधायक जगदीश शर्मा के परिवार का कब्जा रहा है।

विधायक की लिस्ट

1. 1952: रामचंद्र यादव, निर्दलीय

2. 1962: मिथिलेश्वर प्रसाद सिंह, कांग्रेस

3. 1967: रामाश्रय प्रसाद सिंह, सीपीआई

4. 1969: कौशलेंद्र प्रसाद सिंह, कांग्रेस

5. 1977: जगदीश शर्मा, जनता पार्टी

6. 1980: जगदीश शर्मा, बीजेपी

7. 1985: जगदीश शर्मा, कांग्रेस

8. 1990: जगदीश शर्मा, कांग्रेस

9. 1995: जगदीश शर्मा, कांग्रेस

10. 2000: जगदीश शर्मा, निर्दलीय

11. 2005: जगदीश शर्मा, जदयू

12. 2009 उपचुनाव: शांति शर्मा, निर्दलीय

13. 2010: राहुल कुमार, जदयू

14. 2015: कृष्णनंदन वर्मा, जदयू

15. 2020: रामबली यादव, भाकपा माले

जातीय समीकरण

यादव: 65 हजार से 68 हजार (31.87%)

भूमिहार: 48 हजार से 50 हजार ( 23.43%)

पासवान: 15 से 17 हजार (7.97%)

मुसलमान: 10 से 15 हजार (7.03%)

Suman

santshukla1976@gmail.com http://www.newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.