इंटरनेशनल क्रिकेट में बने नंबर-2 टॉप स्कोरर बने विराट

वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच चल रहे वनडे सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली ने रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

Share This Article:

नई दिल्ली। वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच चल रहे वनडे सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली ने रिकॉर्ड कायम कर दिया है। विराट अंतर्राष्ट्रीय मैचों में दूसरे सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले बैटर बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया है। कुमार संगकारा का टोटल 28016 रन है। कोहली से आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं, जो 34357 रन के साथ पहले नंबर पर हैं।

रोहित ने तोड़ा गेल का रिकॉर्ड

इधर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले ओपनर बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के 328 छक्कों का रिकॉर्ड धवस्त कर दिया है। रोहित के नाम 329 छक्के हो गए हैं जबकि क्रिस गेल का 328 छक्कों का रिकॉर्ड था।

नए साल में पहला मुकाबला

भारतीय क्रिकेट टीम नए साल में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल रही है और टीम की कोशिश होगी कि वह जीत के साथ 2026 का आगाज करे। वहीं, कोटाम्बी स्टेडियम भी पहली बार किसी पुरुष अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी कर रहा है, जो इस मैदान के इतिहास में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.