दिल्ली से माफी मांगे केजरीवाल : आशीष सूद

दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने  आवारा कुत्तों के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आशीष सूद लिखा पत्र। बोले, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक की ‘शूट एंड स्कूट’ राजनीति दिल्ली में नहीं चलेगी

Share This Article:

केजरीवाल की राजनीति ‘झूठ बोलो और भाग जाओ वाली है

आशीष सूद ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी राजनीति ‘झूठ बोलो और भाग जाओ’ यानी ‘शूट एंड स्कूट’ की बन चुकी है, जिसे दिल्ली की जनता अब और  स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी सर्कुलर पढ़कर स्पष्ट किया था कि उसमें कहीं भी शिक्षकों को कुत्तों की गिनती के लिए लगाए जाने का कोई निर्देश नहीं है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से यह चुनौती दी थी कि यदि सर्कुलर में ऐसा कोई उल्लेख हो तो वे शिक्षा मंत्री के नाते वह  माफी मांगने को तैयार हैं अन्यथा अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता को गुमराह करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि उस दिन के बाद से आम आदमी पार्टी ने कुत्तों की गिनती के मुद्दे पर बात करना बंद कर दिया, क्योंकि सच्चाई सबके सामने आ चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप संयोजक दिल्ली में बद-अमनी फैलाकर अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। सूद ने आगे कहा की श्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। ऐसे में उनके बयान को किसी ‘गलतफहमी’ के रूप में नहीं देखा जा सकता। यह एक सोची-समझी रणनीति प्रतीत होती है। दुर्भाग्यवश, यह आम आदमी पार्टी की उस निरंतर प्रवृत्ति को दर्शाता है, जिसमें पहले निराधार आरोप लगाए जाते हैं, फिर सनसनी फैलाई जाती है और बाद में जिम्मेदारी से पीछे हट जाया जाता है।

आप ने प्रदूषण के मुद्दे पर भी भ्रम फैलाने का प्रयास किया

उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति स्वयं को देश का एकमात्र राष्ट्रीय नेता बताकर विभिन्न राज्यों में वोट मांगता है, वही दिल्ली में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर झूठे आरोप लगाता है यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी ने हाल ही में प्रदूषण के मुद्दे पर भी भ्रम फैलाने का प्रयास किया और आरोप लगाया कि सरकार चर्चा से भाग रही है, जबकि विधानसभा की  कार्यसूची में यह स्पष्ट रूप से दर्ज है कि सरकार इस विषय पर चर्चा करेगी। उन्होंने यह भी  कहा की हर मुद्दे पर झूठ बोलना और फिर पीछे हट जाना अब नहीं चलेगा। हम भागने वाले नहीं हैं। अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता से अपने झूठ के लिए माफी मांगनी होगी। इससे पहले भी केजरीवाल ने मानहानि के मामलों में माफी मांगी है। इस बार दिल्ली सरकार बिना किसी मानहानि के मुकदमे के भी  बड़ा दिल दिखाते हुए उनकी माफी स्वीकार करने को तैयार है। बशर्ते वे दिल्ली की जनता से खुले तौर पर माफी मांगें। शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार सत्य, जवाबदेही और जनहित की राजनीति के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.