बिना जिम गए 3 महीने में घटाया 27 किलो वजन, ChatGPT को बनाया अपना ‘पर्सनल कोच!

वजन घटाना अक्सर लोगों के लिए एक महंगा और मुश्किल काम होता है, लेकिन एक टेक प्रोफेशनल ने इसे नामुमकिन से मुमकिन कर दिखाया है

Share This Article:

नई दिल्ली: वजन घटाना अक्सर लोगों के लिए एक महंगा और मुश्किल काम होता है, लेकिन एक टेक प्रोफेशनल ने इसे नामुमकिन से मुमकिन कर दिखाया है। हसन नाम के इस शख्स ने दावा किया है कि उसने बिना किसी जिम या महंगे डाइट प्लान के, सिर्फ ChatGPT (AI) की मदद से 3 महीने में 27 किलो वजन कम किया है।

AI बना फिटनेस गुरु:

हसन ने सोशल मीडिया (X) पर अपनी इस वेट लॉस जर्नी को साझा करते हुए बताया कि उन्होंने ChatGPT का इस्तेमाल केवल जानकारी के लिए नहीं, बल्कि एक ‘फ्रेमवर्क बिल्डर’ के रूप में किया। उन्होंने 7 ऐसे खास प्रॉम्ट्स (Prompts) तैयार किए, जिन्होंने उनके लिए पर्सनल ट्रेनर, न्यूट्रिशनिस्ट और हैबिट कोच की भूमिका निभाई।

वो 7 प्रॉम्ट्स जिन्होंने बदली हसन की जिंदगी:

  1. बॉडी एनालिसिस और लक्ष्य: उन्होंने अपनी उम्र, वजन और ऊंचाई बताकर AI से बिना जिम वाला 12 हफ्तों का रियलिस्टिक प्लान बनवाया।
  2. वीकली मील प्लानिंग: बजट के अनुकूल और आसानी से बनने वाले 1800 कैलोरी के मील प्लान तैयार कराए, जिसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक थी।
  3. घर पर वर्कआउट: बिना किसी उपकरण के 25-35 मिनट के होम वर्कआउट का शेड्यूल बनाया जो हर हफ्ते कठिन होता गया।
  4. क्रेविंग्स पर कंट्रोल: जब भी कुछ मीठा या अनहेल्दी खाने का मन करता, तो वे AI से ‘लो-कैलोरी स्नैक्स’ की लिस्ट और खुद को समझाने के लिए एक ‘मेंटल स्क्रिप्ट’ मांगते।
  5. डेली हैबिट ट्रैकिंग: ईमानदारी बनाए रखने के लिए उन्होंने AI को एक ‘अकाउंटेबिलिटी कोच’ बनाया जो उनसे हर रात 5 सवाल पूछता था।
  6. माइंडसेट और प्रेरणा: सुबह उठकर 5 मिनट का जर्नलिंग रूटीन फॉलो किया ताकि दिन की शुरुआत क्लैरिटी के साथ हो।
  7. वीकली रिव्यू: हर रविवार को अपने वजन और माप की समीक्षा की और AI की सलाह पर अगले हफ्ते के लिए जरूरी बदलाव किए।

हसन का मंत्र:

“कोई जिम नहीं, कोई महंगा ऐप नहीं। यह सब डेली डिसिप्लिन और सही सिस्टम का कमाल था।”


Samiksha Mishra

samiksha.mishra1222@gmail.com

मैं कॉपीराइटर हूँ, जिसे कंटेंट के ज़रिए कहानियाँ गढ़ने और ब्रांड्स की आवाज को मजबूती देने का तीन वर्षों का पेशेवर अनुभव है। शब्दों की सटीकता, रचनात्मकता और पाठकों से जुड़ाव, यही मेरी लेखनी की पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.