नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। शनिवार को मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सचिव देवजीत सैकिया ने मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी में टीम की घोषणा की।
अक्षर पटेल उपकप्तान
चयनकर्ताओं ने ऑलराउंडर अक्षर पटेल को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, इस बार शुभमन गिल को टीम में जगह नहीं मिली है। विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को स्क्वॉड में शामिल किया गया है, जबकि ईशान किशन और रिंकू सिंह को भी मौका दिया गया है। यह टीम वर्ल्ड कप से पहले 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज में भी हिस्सा लेगी।
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और ईशान किशन।
ये भी पढ़ें-तोशाखाना केस में इमरान-बुशरा बीबी को 17 साल की सजा
7 फरवरी से भारत के अभियान की शुरुआत
भारत अपने टी-20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को मुंबई में यूएसए के खिलाफ करेगा। इसके बाद 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया, 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान और 18 फरवरी को अहमदाबाद में नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले खेले जाएंगे।



