रेखा गुप्ता सरकार से दिल्लीवाले परेशान- आतिशी

आतिशी और दुर्गेश पाठक ने एमसीडी उपचुनाव में जनता से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने की अपील की।

Share This Article:

नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक के साथ शुक्रवार को नारायणा वार्ड-139 और शालीमार बाग वार्ड-56 में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने जनता से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को जीताने की अपील की। आतिशी ने कहा कि दिल्लीवाले रेखा गुप्ता सरकार से परेशान हैं और भाजपा की सरकार बनाने पर पछता रहे हैं। एमसीडी उपचुनाव में लोगों के पास भाजपा को हराकर ‘आप’ को चुनने का सही मौका है।

आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल गरीबों के लिए मुफ्त सुविधाएं देकर गरीबी हटाना चाहते हैं, लेकिन भाजपा ने झुग्गियों को तोड़कर गरीबों को ही हटाया। उन्होंने बताया कि पांडव नगर और शालीमार बाग के लोग अब समझ चुके हैं कि भाजपा ने विकास कार्य रोक दिए हैं, जबकि आम आदमी पार्टी के समय इलाके में सड़क, पार्क और अन्य सुविधाओं में सुधार हुआ।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा के आने के बाद सारे काम रोक दिए गए। सड़क, पार्क और अन्य विकास कार्य अधूरे रह गए। उन्होंने जनता से अपील की कि उपचुनाव में काम करने वाली पार्टी को वोट दें, ताकि रुके हुए विकास कार्य फिर से शुरू हो सकें और इलाके में सुविधाएं जल्दी मिले।

आतिशी और दुर्गेश पाठक ने जनता से कहा कि इस बार के चुनाव में सभी 12 सीटों पर भाजपा को हराना जरूरी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जीत के बाद आम आदमी पार्टी दिन-रात सिर्फ जनता के लिए काम करेगी और इलाके का विकास सुनिश्चित करेगी।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.