दिल्ली बोले हर वोट है अनमोल: MCD उपचुनाव के लिए नया गाना लांच

Delhi MCD By Election के अवसर पर बोलते हुए, डॉ. विजय देव ने इस बात पर जोर दिया कि थीम सॉन्ग का उद्देश्य हर पात्र नागरिक को जिम्मेदारी और उत्साह के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Share This Article:

दिल्ली: दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के आयुक्त डॉ विजय देव और संयुक्त सचिव आदेश्वर कांत ने बुधवार को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक गीत को लॉन्च किया। इस गाने में मुंबई से गायक ऐश्वर्य आनंद ने अपनी सुरीली आवाज दी है। इसे आगामी दिल्ली MCD उपचुनाव 2025 के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के हिस्से के रूप में अपना आधिकारिक ऑडियो-वीडियो थीम सॉन्ग लॉन्च किया है। इस गाने के बोल हैं- दिल्ली बोले हर वोट है अनमोल।

थीम सॉन्ग का मकसद लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है

इस थीम सॉन्ग को औपचारिक रूप से राज्य चुनाव आयुक्त, डॉ. विजय देव ने नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में संयुक्त सचिव, आदेश्वर कांत की मौजूदगी में जारी किया। इस मौके पर डॉ. विजय देव ने इस बात पर जोर दिया कि थीम सॉन्ग का उद्देश्य हर पात्र नागरिक को जिम्मेदारी और उत्साह के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हर वोट का समान महत्व है और यह जमीनी स्तर के लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

गीत दिल्ली की भावना को दर्शाता है

ऑडियो-वीडियो फॉर्मेट में तैयार किया गया यह गीत दिल्ली की भावना को दर्शाता है और सभी आयु वर्ग के नागरिकों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करता है। इसकी रचनात्मक अवधारणा आयोग की व्यापक स्वीप (SVEEP – Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) पहल के अनुरूप समावेशिता पहुंच और नागरिक कर्तव्य को दर्शाती है।

इस थीम सॉन्ग को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से प्रसारित किया जाएगा

संयुक्त सचिव आदेश्वर कांत ने बताया की 30 नवंबर को 12 वार्डों में होने वाले एमसीडी उपचुनाव से पहले जनता के बीच अधिकतम जागरूकता फैलाने के लिए इस थीम सॉन्ग को डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया, आउटडोर स्क्रीन और सामुदायिक आउटरीच चैनलों पर व्यापक रूप से प्रसारित किया जाएगा। राज्य चुनाव आयोग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और भागीदारीपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और नागरिकों से आगे आने तथा अपने वोट को महत्वपूर्ण बनाने का आग्रह किया।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.