नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में महुआ सीट से हारने के बाद तेज प्रताप यादव ने नया काम स्टार्ट कर दिया है। तेज प्रताप ने विधायकी जाने के बाद ब्लॉगिंग का काम फिर से शुरू किया है। उन्होंने तीन दिन पहले अपना नया यूट्यूब चैनल ‘TY VLOG’ लॉन्च किया है। चैनल पर 5.35K सब्सक्राइबर हैं। इससे पहले ‘LR VLOG’ नाम से उनका चैनल था, लेकिन वह रिकवर नहीं हो रहा है।
तेजू भैया का पहला वीडियो
तेज प्रताप ने “TY VLOG” पर अपना पहला वीडियो डाला है। इसमें उन्होंने एक डेयरी मिल्क प्रोडक्शन फैक्ट्री के बारे में जानकारी दी है। वीडियो में उन्होंने दूध की पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और तैयारी का पूरा प्रोसेस आसान तरीके से दिखाया है। इस वीडियो को 3,000 से ज़्यादा लाइक्स मिले हैं।
जिंदगी में कुछ भी नामुमकिन नहीं
वीडियो पोस्ट करते हुए तेज प्रताप ने लिखा, “ज़िंदगी में कुछ भी नामुमकिन नहीं है।” इसी सोच के साथ वह कैमरे के सामने लौटते हैं। वीडियो के आखिर में तेज प्रताप कहते हैं कि वह लंबे ब्रेक के बाद अपनी ब्लॉगिंग जर्नी फिर से शुरू कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें-नए लेबर कोड लागू, अब ओवर टाइम पर डबल पेमेंट
पटना में लगवाया था पोस्टर
दो साल पहले, जब तेज प्रताप यादव बिहार सरकार में पर्यावरण और वन मंत्री थे, तो ब्लॉगिंग उनका बड़ा पैशन था। जब “LR VLOG” के एक मिलियन सब्सक्राइबर हो गए, तो उन्होंने पटना की सड़कों पर अपने स्टाइल में बिलबोर्ड लगाकर अपना शुक्रिया अदा किया। उस समय इस पर बहुत चर्चा हुई थी। अब अपनी चुनावी हार के बाद तेज प्रताप यादव का डिजिटल कमबैक साफ दिखाता है कि वह अपनी खुद की दुनिया बनाना चाहते हैं।



