नई दिल्ली: सऊदी अरब में सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में 42 भारतीयों की मौत हो गई है। मक्का से मदीना उमरा के लिए जा रही बस में आग लग गई। मृतकों में 20 महिलाएं और 11 बच्चे हैं। सिर्फ ड्राइवर जिंदा बच गया। ज्यादातर लोग हैदराबाद के बताये गए हैं।
विदेश मंत्री ने जताया दुःख
यह दुर्घटना मदीना से लगभग 160 किलोमीटर दूर मुहरास के पास भारतीय समयानुसार रात लगभग 1:30 बजे हुई। उस समय कई यात्री सो रहे थे, इस वजह से उन्हें बचने का मौका तक नहीं मिला। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस हादसे पर दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि मदीना में भारतीय नागरिकों के साथ हुई दुर्घटना से गहरा सदमा पहुंचा है। रियाद स्थित हमारा दूतावास दुर्घटना से प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को पूरी सहायता प्रदान कर रहा है।
हेल्पलाइन नंबर जारी
जेद्दा स्थित भारतीय दूतावास ने एक हेल्पलाइन जारी की है। दूतावास ने कहा, “सऊदी अरब के मदीना के पास भारतीय उमरा तीर्थयात्रियों से जुड़ी दुखद बस दुर्घटना को देखते हुए, जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में एक 24×7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। हेल्पलाइन का संपर्क विवरण 8002440003 है। घटना के बाद तेलंगाना सरकार ने सचिवालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है ताकि परिवार अपने प्रियजनों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। परिवार के सदस्य इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: 79979-59754 और 99129-19545।
Deeply shocked at the accident involving Indian nationals in Medinah, Saudi Arabia.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) November 17, 2025
Our Embassy in Riyadh and Consulate in Jeddah are giving fullest support to Indian nationals and families affected by this accident.
Sincere condolences to the bereaved families. Pray for the…
क्या होता है उमरा
आपको बता दें कि उमरा साल के किसी भी दिन किया जा सकता है और इसकी कोई निश्चित तिथि नहीं है। उमरा अनिवार्य नहीं है, बल्कि मक्का और मदीना की तीर्थयात्रा का एक संक्षिप्त रूप है, जिसे कोई भी मुसलमान किसी भी समय, जितनी बार चाहे कर सकता है।



