बिहार में NDA की सरकार बनने के संकेत, बीजेपी बनी बड़ी पार्टी!

बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों के रुझान आ गए हैं, जिसमें बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।

Share This Article:

पटना: बिहार की सभी 243 सीटों के रुझान आ गए हैं, जिसमें बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। बीजेपी 87 सीटों पर आगे चल रही है, जेडीयू 79 सीटों पर आगे चल रही है। तो वहीं, आरजेडी 31 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। लोजपा रामविलास 29 सीटों पर आगे चल रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शुरू होते ही सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाली सीट है राघोपुर। लालू परिवार की परंपरागत सीट, जिसे इस बार भी बेहद प्रतिष्ठा का मुकाबला माना जा रहा है। यहां आरजेडी नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव और भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार यादव के बीच सीधा मुकाबला है। शुरुआत से ही यह सीट राज्य की सबसे हॉट सीट मानी जा रही है।

2010 की सनसनी और 2025 की टक्कर

2010 के चुनाव में सतीश यादव ने राबड़ी देवी को 13,006 वोटों से हराकर बड़ा उलटफेर किया था। उस जीत ने उन्हें क्षेत्र में एक मजबूत नेता के रूप में स्थापित किया। हालांकि इसके बाद हुए दो चुनावों में उन्हें तेजस्वी यादव के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस बार सतीश यादव बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि पहले वह जेडीयू के उम्मीदवार हुआ करते थे। इसलिए 2025 का राघोपुर मुकाबला सिर्फ उम्मीदवारों का नहीं, बल्कि सम्मान और राजनीतिक साख का भी बन गया है।

राउंड-टू-राउंड अपडेट

राघोपुर में कुल 30 राउंड की गिनती होनी है। अभी शुरुआती राउंड के आंकड़े सामने आए हैं, और इस बार मुकाबला बेहद रोमांचक होता दिख रहा है।

पहला राउंड

  • तेजस्वी यादव: 4463 वोट
  • सतीश कुमार यादव: 3570 वोट
  • तेजस्वी 893 वोट से आगे

दूसरा राउंड

  • तेजस्वी यादव को मिले 8387 वोट
  • इस राउंड तक तेजस्वी 916 वोट से आगे

तीसरा राउंड

  • तेजस्वी यादव: 10,957 वोट
  • सतीश यादव: 12,230 वोट
  • तेजस्वी हुए 1,273 वोट से पीछे

चौथा राउंड

  • बीजेपी के सतीश यादव: 17,599 वोट
  • बढ़त लगभग 3,000 वोट
  • चौथे राउंड की गिनती पूरी

धीरे-धीरे आंकड़े आने के साथ साफ हो रहा है कि सतीश यादव इस बार तेजस्वी को कड़ी चुनौती दे रहे हैं। शुरुआती बढ़त खोकर तेजस्वी यादव लगातार पिछड़ रहे हैं।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.