जनता की समस्यायों का निपटान सर्वोच्च प्राथमिकता: रेखा गुप्ता

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने आज मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान राजधानी के विभिन्न इलाकों से आए नागरिकों से मुलाकात की।

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने आज मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान राजधानी के विभिन्न इलाकों से आए नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने जनता की समस्याएं, शिकायतें और सुझाव बड़ी गंभीरता से सुने तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के स्पष्ट निर्देश दिए।

सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री रेखा ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई हो, ताकि लोगों को उनके अधिकारों और सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके।

जल्द होगा समस्याओं का निपटान

जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से बात की और उनके सुझावों और समस्याओं को जल्द से जल्द निपटान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का प्रयास है कि शासन-प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को समाप्त किया जाए और जनभागीदारी से शासन को और अधिक पारदर्शी और उत्तरदायी बनाया जाए।

ये भी पढ़ें-गंगा घाटी में बच्चों की सांसें छीन रहा प्रदूषण, 7 साल कम हो रही जिंदगी

स्थायी समाधान का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसंवाद ही सुशासन की आत्मा है। जनता से जुड़ना, उनकी बातें सुनना और समाधान देना ही सच्चे लोकतंत्र की पहचान है। इसी संवाद से हमारे ‘सुशासन’ का संकल्प और मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में यह जनसुनवाई कार्यक्रम दिल्ली सरकार के ‘जनसहभागिता और पारदर्शी शासन’ के प्रयासों की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल के माध्यम से सरकार जनता के द्वार तक पहुंचने और उनकी समस्याओं के स्थायी समाधान का संकल्प लेकर काम कर रही है।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.