पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार रविवार शाम थम जाएगा। इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव का 9 नवंबर को जन्मदिन भी है। प्रचार का अंतिम दिन होने के चलते वह पूरी ताकत झोंक दिए हैं। काराकाट विधानसभा में अपनी पहली सभा का आगाज केक काट कर किया।
तेजस्वी या हेलीकॉप्टर जैसे ही केके स्कूल के मैदान में उतरा युवाओं के हैपी बर्थडे की आवाज से पूरा मैदान गूंज उठा। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से कहा आप हमें जीत का तोहफा दीजिए, हम युवाओं को सरकार बनने के बाद तोहफा देंगे। लोगों को आश्वस्त किया कि राज्य में उनकी सरकार बनने पर हर घर एक नौकरी देंगे।
उन्होंने कहा कि आप हमें तोहफा दीजिए और हम युवाओं को तोहफा देंगे। यहां किसी घर में बेरोजगार नहीं रहेंगे। सरकार बनाने का मौका दीजिए। एक बार तेजस्वी की सरकार बनी तो हर घर में सरकारी नौकरी होगी।
उन्होंने कहा कि 14 जनवरी को 30 हजार रुपए माताओं और बहनों के खाते में जाएगा। पेंशन 1500 रुपए किया जाएगा। सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रोजगार सृजन की होगी। इस बात पर जोर दिया कि बिहार के लोग आज भी रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं।
इसे रोकने के लिए एक नई औद्योगिक नीति बनाई जाएगी। सबको आर्थिक न्याय देना प्राथमिकता है। 20 साल में जितना काम नहीं हुआ है, उससे अधिक काम 20 महीने में करके दिखाएंगे। सिर्फ 20 महीना दीजिए।
उन्होंने अपने संक्षिप्त भाषण में लोगों के आश्वस्त किया कि विधानसभा चुनाव राज्य की जनता के पास अपनी और राज्य की तस्वीर बदलने का एक अवसर है। मेरा जन्मदिन और सभी से अपील है, आप मुझे वोट की तोहफा दीजिए। अवसर मिला तो वे बिहार को बदल कर दिखा देंगे। यह सिर्फ वादा नहीं, संकल्प है।



