‘बिहार को बचाना है तो INDI गठबंधन को जिताना होगा’

गया में अखिलेश यादव ने चुनावी सभा में कहा कि अगर बिहार को बचाना है तो इंडिया गठबंधन को जिताना होगा। उन्होंने तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए बीजेपी और नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Share This Article:

गयाजी: बिहार चुनाव में पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन अखिलेश यादव ने टनकुप्पा प्रखंड के ढिबर में महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने NDA पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि अगर बिहार को बचाना है तो INDIA गठबंधन को जिताना होगा। बिहार की जनता को इस बार बीजेपी और एनडीए से सावधान रहना होगा। आप लोग बिहार से एनडीए को भगाइए, हम लोग दिल्ली से भगाएंगे।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के एनडीए के मुखिया अब गायब हैं और प्रधानमंत्री बिना मुख्यमंत्री के रोड शो कर रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी और उसके सहयोगी बिहार में धर्म और जाति के नाम पर लोगों को लड़ाने की साजिश रच रहे हैं।

लैपटॉप योजना का जिक्र

अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल की याद दिलाते हुए कहा कि जब उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार थी, तब उन्होंने युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए मुफ्त लैपटॉप दिए थे। उन्होंने कहा कि मैं चाहता था कि युवा तकनीक से जुड़े, देश-दुनिया की जानकारी प्राप्त करें और अपने सपनों को पूरा करें। लेकिन बीजेपी सरकार आते ही लैपटॉप योजना बंद कर दी गई। आज वही युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। बीजेपी केवल झूठे वादे करती है।

महागठबंधन की तारीफ

अखिलेश यादव ने बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चली महागठबंधन सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री थे, तब बिहार में ढेर सारी नौकरियां दी गईं और युवाओं को उम्मीद की किरण दिखाई दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी को डर था कि अगर बिहार में नौकरियां दी जाती रहेंगी तो बाकी राज्यों के युवा भी यही मांग करेंगे, इसी वजह से साजिश के तहत बिहार की महागठबंधन सरकार को गिराया गया।

नीतीश कुमार और बीजेपी पर तंज

सपा प्रमुख ने नीतीश कुमार और अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमित शाह खुद कहते थे कि अब नीतीश कुमार के साथ नहीं जाएंगे, लेकिन आज फिर वही उनके साथ सरकार चला रहे हैं। यह जनता के साथ धोखा है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि लालटेन बिहार की पहचान है, इसे बुझने मत देना। उन्होंने कहा कि जब बिजली नहीं थी, तब लालटेन ही लोगों का सहारा थी, इसलिए इस चुनाव में लालटेन छाप पर बटन दबाकर महागठबंधन को जिताना है।

तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील

अखिलेश यादव ने कहा कि वे उत्तर प्रदेश से बिहार आए हैं ताकि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनते देखें। उन्होंने कहा कि अब बिहार की बारी है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाइए, तभी युवाओं को रोजगार और प्रदेश को विकास मिलेगा। बीजेपी वालों से सावधान रहिए, क्योंकि ये केवल नफरत की राजनीति करते हैं।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.